Indian Idol 12 शो जीतने से खत्म नहीं होगा साथ, पवनदीप ने बताई अरुणिता के साथ आगे की प्लानिंग

नई दिल्‍ली, 16 अगस्‍त। 'इंडियन आइडल 12' विनन की ट्राफी कंटेस्‍टेंट पवनदीप राजन जीत चुके हैं। पवनदीप राजन ने शो की अरुणिता कांजीलाल को पछाड़ते हुए ट्राफी अपने नाम कर ली। फाइनल में जो छह कंटेस्टेंट पहुंचे इनमें पवनदीप और अरुणिता के अलावा मोहम्मद दानिश, सायली कांबले, शनमुखाप्रिया और निहाल शामिल थे। अपनी जीत के बाद पवनदीप ने कहा वह जीतने के बारे में बहुत अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे क्योंकि इस स्टेज पर आकर हर कोई जीत का हकदार थे। वहीं शो खत्‍म होने के बाद पवनदीप और अरुणिता का साथ खत्‍म नहीं होगा क्‍योंकि पवनदीप ने मीडिया को शेयर किया कि उनकी आगे की प्‍लानिंग क्‍या है?

केदारनाथ की ट्रिप पर जाएंगे साथ

केदारनाथ की ट्रिप पर जाएंगे साथ

ईटाइम्स को दिए गए इंटरव्‍यू में पवनदीप राजन ने बताया कि इंडियन आइडल में जीत हासिल करने के बाद वो अरुणिता कांजीलाल समेत 'इंडियन आइडल 12' के कंटेस्टेंट्स के साथ केदारनाथ जाएंगे। पवनदीप ने बताया कि वो शो के कंटेस्‍टेंट्स के साथ 10 दिनों के लिए केदारनाथ की ट्रिप पर जल्‍द जाने वाले हैं।

Recommended Video

    Indian Idol 12 Winner: Pawandeep Rajan ने जीता Indian Idol का खिताब | वनइंडिया हिंदी
     एक म्यूजिक क्रिएट करने की है प्‍लानिंग

    एक म्यूजिक क्रिएट करने की है प्‍लानिंग

    इस साक्षात्‍कार में पवनदीप ने बताया कि वो इंडियन आइडल के टॉप 6 कंटेस्‍टेस्‍ट जो फिनाले में पहुंचे उनके साथ मिलकर एक म्यूजिक क्रिएट करने की प्‍लानिंग कर रहे है। पवनदीप ने बताया इन छह के अलावा आशीष कुलकर्णी जो इस शो में उनके करीबी मित्र बन चुके है वो भी इसमें साथ होंगे। आशीष के साथ पवनदीप आगे भी काम करेंगे इसलिए वो मुंबई में वो एक ही जगह पर एक साथ म्यूजिक कंपोज करेंगे। जिसके लिए उन्‍होंने जगह की तलाश भी शुरू कर दी है।

    पवनदीप ने कहा भविष्य में हम साथ काम करेंगे

    पवनदीप ने कहा भविष्य में हम साथ काम करेंगे

    बता दें पवनदीप ने कहा कि शो 'आखिरी वक्त में मैं ज्यादा कुछ सोच नहीं रहा था। मैं बस ये ही सोच रहा था कि कोई भी शो जीतेगा वह हममें से एक दोस्त होगा। क्योंकि हम सब एक बड़ा परिवार हैं। हम सभी ने प्लान किया कि भविष्य में हम साथ काम करेंगे और शो के बाद भी हम एक दूसरे के साथ कॉन्टैक्ट में रहेंगे।'

    अरुणिता और पवनदीप राजन हैं गहरे दोस्‍त

    अरुणिता और पवनदीप राजन हैं गहरे दोस्‍त

    बता दें शो की प्रतियोगी अरुणिता कांजीलाल और पवनदीप राजन में गहरी दोस्‍ती के कारण इंडियन आइडल सुर्खियों में रहा। शो में दोनों के लव रिलेशनशिप को दिखाने की कोशिश की गई। जिस पर अरुणिता ने साफ कह चुही है कि "हम दोनों क्लोज फ्रेंड हैं। हमें हमारी दोस्ती के लिए ट्रोल किया गया। हमें कहा गया कि हम टीआरपी के लिए अपनी दोस्ती का फायदा उठा रहे हैं, तो हम बता दें कि ये सच नहीं है। जैसी दोस्ती मेरी पवनदीप के साथ है, वैसे ही दोस्ती मेरी शो में अन्य प्रतियोगियों के भी साथ है।"

    केदारनाथ ट्रिप के बाद पवनदीप परिवार के संग बिताएंगे कुछ दिन

    केदारनाथ ट्रिप के बाद पवनदीप परिवार के संग बिताएंगे कुछ दिन

    इंडियन आइडल में बने दोस्‍तों के संग केदारनाथ ट्रिप खत्‍म होने के बाद वो कुछ समय अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे और उनके साथ मिलकर अपनी जीत को सेलिब्रेट करने के लिए कुछ खास प्‍लानिंग करेंगे। शो में जब से पवनदीप आएं है तब से वो अपने परिवार से अलग है इसलिए वो मां- पिता और बहन के साथ समय बिताने के बाद अपनी फ्यूचर प्‍लानिंग करेंगे।

    पवनदीप एक म्‍युजिक कंपोजर भी हैं

    पवनदीप एक म्‍युजिक कंपोजर भी हैं

    उत्तराखंड के चंपावत के रहने वाले पवनदीप को पुरस्कार स्वरूप एक ट्रॉफी, 25 लाख रुपये नकद और एक कार दिया गया। पवनदीप ने 2 साल की उम्र में यंगेस्‍ट तबला वादक बनने का अवार्ड अपने नाम किया था। पवनदीप तबला ही नहीं ढोलक, ड्रम, कीबोर्ड और गिटार जैसे कई अन्‍य म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स बजाने में एक्‍सपर्ट हैं। इतना ही नहीं इसके साथ वो बेहतरीन तरीके से गाना भी गा लेते हैं जो दर्शक शो में देख चुके हैं। पवनदीप एक अच्‍छे म्‍युजिक कंपोजर भी हैं। पवनदीप की नानी लोक गायिका थीं और पिता भी सिंगर हैं। पनवदीप 13 देशों के अलावा भारत के कई राज्‍यों में अब तक 1200 से अधिक शो कर चुके हैं। पवनदीप की बहनज्योतिदीप भी एक सिंगर हैं।

    https://hindi.oneindia.com/photos/rashmi-desai-share-pictures-taking-shower-viral-on-social-media-oi66376.html
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+