Indian Idol 12: इन लोगों से पैसे उधार लेकर ऑडिशन में पहुंचे थे पवनदीप, मेहनत से बदल दी किस्मत

नई दिल्ली, 26 अगस्त: सिंगिंग रियालिटी शो इंडियन आइडल 12 के ग्रैंड फिनाले में सभी कंटेस्टेंट्स को पीछे छोड़ते हुए पवनदीप राजन ने ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया है। उत्तराखंड के एक छोटे से गांव से आने वाले पवनदीप के लिए ये सफर इतना आसान नहीं था। उन्होंने पहले भी एक रियालिटी शो जीता था, लेकिन उससे ना तो उनको पहचान मिली और ना ही उनकी आर्थिक स्थिति सुधरी। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने सफर के बारे में खुलकर बात की।

Recommended Video

    Indian Idol 12 के ग्रैंड फिनाले से पहले पवनदीप राजन बने विनर? सोशल मीडिया पर फोटो हो रही वायरल
    रिश्तेदार-दोस्तों ने की मदद

    रिश्तेदार-दोस्तों ने की मदद

    दैनिक जागरण को दिए इंटरव्यू में पवनदीप ने कहा कि एक दिन उनको इंडियन आइडल के ऑडिशन के बारे में पता चला। उसके बाद उन्होंने वीडियो बनाकर भेज दिया, तब उनको बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि वो इतने बड़े शो को जीतेंगे। इसके बाद उनके मुंबई जाने की बारी आई, लेकिन आर्थिक रूप से वो मजबूत नहीं थे। उस मुश्किल वक्त में उनके दोस्त और रिश्तेदार उनकी मदद को आगे आए। तब जाकर वो मुंबई पहुंचे।

    पहले जीता था ये शो

    पहले जीता था ये शो

    पवनदीप ने आगे कहा कि ऑडिशन में सेलेक्ट होने के बाद जब उन्होंने पहला गाना गया, तो उनको काफी ज्यादा डर लग रहा था। इसके बाद जनता का प्यार देखते हुए उनका हौंसला बढ़ता चला गया। वो 2015 में वॉयस ऑफ इंडिया शो के विजेता रहे थे। इस पर पवन ने कहा कि उस दौरान जीतने के बाद ना तो उनको काम मिला और ना ही नाम। इस वजह से उन्होंने जमकर मेहनत की और इंडियन आइडल का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने कई शोज और मराठी फिल्म में एक्टिंग भी की है।

    थकान मिटाने पहुंचे घर

    थकान मिटाने पहुंचे घर

    करीब 10 महीने तक इंडियन आइडल चला, जिसमें शुरू से अंत तक पवनदीप बिना ब्रेक बने रहे। जीत के बाद भी लगातार कई प्रोग्राम्स में वो शामिल हुए। ऐसे में अब वो अपनी थकान उतारने उत्तराखंड के चंपावत में स्थित अपने गांव गए हुए हैं। हाल ही में उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की थी। जिसके बाद उन्हें उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।

    इंडियन आइडल में कितना मिला इनाम?

    इंडियन आइडल में कितना मिला इनाम?

    आपको बता दें कि अब पवनदीप की किस्मत बदल गई है। ग्रैंड फिनाले में जीत के बाद उनको ट्रॉफी के साथ 25 लाख रुपये का चेक मिला। इसके अलावा एक चमचमाती कार भी उन्होंने अपने नाम की है। सबसे खास बात ये है कि शो के मेकर्स ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि विजेता को बॉलीवुड में एक बड़ा म्यूजिक कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा, जिसको पवनदीप ने अपने नाम कर लिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+