इंडियन आइडल फेम पवनदीप-अरुणिता ने गुपचुप रचाई शादी? जानें वायरल तस्वीर का सच
मुंबई, 18 दिसंबर: कुछ दिनों पहले इंडियन आइडल प्रतियोगी औऱ सिंगर पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल के कथित ब्रेकअप ने सुर्खियां बटोरी थी। हालांकि पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल ने अपने रिलेशनशिप को कभी नहीं स्वीकारा। अब इस दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें दोनों दूल्हा-दुल्हन के गेटअप में दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों को देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि, शायद पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल गुपचुप तरीके से शादी कर ली है।

पवनदीप राजन-अरुणिता कांजीलाल ने गुपचुप रचाई शादी?
पिछले हफ्ते ही यह खबर आई थी कि पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल का ब्रेकअप हो चुका है। इस खबर से इनके फैंस काफी निराश हैं। अब दूल्हा-दुल्हन के गेटअप वायरल हो रही दोनों की तस्वीर ने मीडिया में नई बहस शुरू कर दी है। तस्वीरों को देखकर फैंस अनुमान लगा रहें हैं कि कोविड टाइम में कपल ने चोरी-चुपके बेहद खास लोगों की मौजूदगी में शादी रचा ली है। तस्वीर में दोनों जयमाल गले में डाले दिखाई दे रहे हैं, लेकिन अब इन तस्वीरों की सच्चाई सामने आ गई है।
जानें तस्वीर का सच
दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पवनदीप-अरुणिता की फोटो फेक तस्वीर है। ये पिक्चर एडिटेड है जिसे दोनों के फैंस ने बनाया है। बीते दिनों पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल के ब्रेकअप की खबर सामने आई थीं, जिससे दोनों के फैंस काफी निराश थे। इसी के चलते एक फैन ने तस्वीरें बनाकर वायरल कर दीं। ये तस्वीर अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसको देखने के बाद फैंस उन्हें बेस्ट कपल बता रहे हैं।

हाल ही में आई थी ब्रेकअप की खबरें
इंडियन आइडल 12 की मशहूर कंटेस्टेंट अरुणिता कांजीलाल कोलकाता की रहने वाली हैं। वो जी बांग्ला टीवी शो सारेगामापा लिटिल चैम्प 2013 की विनर भी रह चुकी हैं। पूरे शो के दौरान अरुणिता के साथ उत्तराखंड के रहने वाले पवनदीप राजन का नाम जोड़ता रहा है। पवनदीप राजन जहां सीजन 12 के विनर बने वहीं अरुणिता कांजीलाल फर्स्ट रनरअप रहीं। ये जोड़ी शो खत्म होने के बाद एक गाने में भी साथ दिखाई दी थी। अभी हाल ही में इस जोड़ी के टूटने की खबरें सामने आई थीं।

एक साथ तीन गानों के लिए हुआ था कॉन्ट्रेक्ट
मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स में कहा जा रहा कि, पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल का ब्रेकअप हो गया है। बताया जा रहा है कि अरुणिता ने पवनदीप के साथ अगले गाने में साथ काम करने से इनकार कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पवनदीप और अरुणिता राज सुरानी के निर्देशन वाले अगले वीडियो सॉन्ग में एकसाथ नजर आने वाले थे, लेकिन अरुणिता ने इस वीडियो सॉन्ग में पवन के साथ काम करने से इनकार कर दिया है। ऑक्टोपस मीडिया के साथ पवनदीप और अरुणिता का तीन गानों का कॉन्ट्रैक्ट है।

इसलिए पवनदीप का छोड़ा साथ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंडियन आइडल 12 में पवनदीप और अरुणिता के बीच एक लव ट्रैक फिल्माया गया था, जिसे देखकर अरुणिता के माता-पिता खुश नहीं थे। बताया यही जा रहा है कि माता-पिता की नाखुशी की वजह से ही अरुणिता ने पवनदीप के साथ काम करने से इनकार कर दिया है। हालांकि, अरुणिता के परिवार की तरफ से इन अफवाहों को खारिज कर दिया गया है। दरअसल अरुणिता एक्टिंग से ज्यादा गाने पर ध्यान देना चाहती हैं और यही वजह है कि वह पवनदीप के साथ गाने रिकॉर्ड करना जारी रखेंगी।












Click it and Unblock the Notifications