रिएलटी शो में आग के बीच फंसा प्रतियोगी, बादशाह ने दौड़कर रोका टास्क, बोले-पानी डालो, फायर ब्रिगेड ऑन करो
मुंबई, 25 जनवरी। इंडियाज गॉट टैलेंट के 9वें सीजन की जबरदस्त शुरुआत हुई है। शो का जो प्रोमो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है उसमे देखा जा सकता है कि शो के जज बादशाह प्रतियोगी को बचाने के लिए आनन-फानन में दौड़कर बजर बजाते हैं और टास्ट को तुरंत रोकने को कहते हैं। दरअसल शो में प्रतियोगी घर के भीतर लगी आग में फंस जाता है, जिसे देखते हुए बादशाह बजर को बजाते हैं और टास्क को रोकने के लिए कहते हैं।

आग के भीतर टास्क
शो प्रतियोगी प्रीतम नाथ एक टास्क को करते हैं, जिसके तहत उन्हें स्टेज पर बनी एक झोपड़ी के भीतर बंद किया जाता है। प्रीतम के हाथ-पैर को जंजीर से लॉक कर दिया जाता है और घर में आग लगा दी जाती है। टास्क के तहत प्रीतम को आग बुझने से पहले घर से बाहर आना होता है। प्रीतम खुद इस टास्क के बारे में बात करते हैं और कहते हैं कि मुझे लॉक किया जाएगा, घर में आग लगा दिया जाएगा। घर जबतक पूरा जल जाए उसे पहले मुझे बाहर आना है।

फुटेज दिखना बंद
लेकिन जैसे ही टास्क शुरू होता है प्रीतम घर से बाहर निकलने में संघर्ष करते नजर आते हैं। घर के भीतर लगे कैमरे में दिखता है कि प्रीतम संघर्ष कर रहे हैं और फिर बीच में कैमरे से फुटेज दिखना बंद हो जाती है। घर के बाहर लगी बड़ी स्क्रीन पर यह देखने के बाद बादशाह चिल्लाते हुए कहते हैं टीवी पे कुछ दिखाई नहीं दे रहा है मुझे। इसी दौरान प्रीतम की भी चीखने की आवाज आती है, वह चिल्लाते हैं बचाचो, बचाओ।

आनन-फानन में दबाते हैं बजर
इसके तुरंत बाद बादशाह अपनी कुर्सी से उठते हैं और भागते हुए जल्दी से बजर को दबा देते हैं और टास्क को रोकने के लिए कहती हैं। इस दौरान प्रीतम तेज से खांसते हैं और शिल्पा शेट्टी भी डर के मारे चीखने लगती हैं। तभी एक व्यक्ति कीआवाज आती है कि पानी मारो, पानी मारो। फायर ब्रिगेड ऑन करो। बता दें कि यह शो शनिवार की रात 8 बजे से शुरू होने जा रहा है। इसे सोनी टीवी पर दिखाया जाएगा। इसका पहला सीजन 2009 में शुरू हुआ था। उस वक्त किरन खेर, सोनाली बेंद्रे, शेखर कपूर शो के जज थे। लेकिन इस बार साजिद खान, धर्मेंद्र, फराह खान, करन जोहर और अन्य लोग इस शो के जज हैं।












Click it and Unblock the Notifications