भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच 'ऑपरेशन सिंदूर' फिल्म हुई अनाउंस , प्रोड्यूसर की लग गई क्लास, बोले- 'शर्म नहीं है'

Operation Sindoor Movie: 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने 26 टूरिस्टों को मारा था। जिसके जवाब में भारत ने 7 मई को पाकिस्तान स्थित 9 आतंकी ठिकानों में हमला कर नेस्तनाबूत किया। इस ऑपरेशन का नाम 'ऑपरेशन सिंदूर' रखा गया है। भारतीय सेना ने इस ऑपरेशन के बारे में जब देशवासियों को ऑफिशियल जानकारी दी। उसके बाद से बॉलीवुड में होड़ मच गई।

फिल्ममेकर्स के बीच टसल हो गई कि सबसे पहले कौन 'ऑपरेशन सिंदूर' टाइटल को रजिस्टर करवाएगा। लेकिन अब कुछ प्रोड्यूसर इससे भी आगे बढ़ गए हैं। एक तरफ भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल है। दूसरी तरफ 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम की फिल्म अनाउंस हो गई है। मेकर्स यहां नहीं रुके, उन्होंने इसका पोस्टर भी जारी कर दिया। इस रिपोर्ट में जानिए आखिर इस फिल्म को कौन बना रहा है?

Operation Sindoor movie

#कौन बना रहा फिल्म
फिल्म को निक्की भगनानी और विक्की भगनानी बना रहे हैं। इन्हीं दोनों भाइयों ने 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम की फिल्म अनाउंस की है। इसे वो निक्की विक्की भगनानी फिल्म्स और द कंटेंट इंजीनियर प्रोडक्शन्स के बैनर के तहत बनाया जाएगा। फिल्म का डायरेक्शन नितिन गुप्ता और उत्तम माहेश्वरी कर रहे हैं। बता दें, निक्की और विक्की फेमस प्रोड्यूसर जैकी भगनानी के कजन भाई हैं।


#क्या है फिल्म के पोस्टर में?
जो पोस्टर रिलीज किया गया है, वो AI से बनाया गया है। फिल्म को विरल भयानी के पेज से शेयर किया गया है। इसमें एक महिला सैन्य अफसर के हाथों में बंदूक लिए दिख रही हैं। पोस्टर के ऊपर भारत माता की जय लिखा है। लेकिन इसी पोस्ट में मेकर्स को यूजर्स की तरफ से बुरी तरह से लताड़ा जाने लगा। जिसके बाद प्रोड्यूसर का बयान आया।

#प्रोड्यूसर ने मांगी माफी
निक्की भगनानी ने नाराज लोगों से तुरंत माफी मांगी। उन्होंने अपने इंस्टा स्टोरी पर लिखा, ऑपरेशन सिंदूर पर जो हमने फिल्म अनाउंस की थी, उसके लिए मैं आप सभी से माफी मांगता हूं। फिल्म में सेना की हिम्मत और ताकत को दिखाया जाएगा। ये तुरंत में हुई सच्ची घटना पर बेस्ड है। किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का उद्देश्य नहीं था। सेना की हिम्मत से मैं बतौर फिल्ममेकर बहुत इंप्रेस हुआ। इसलिए कहानी को बड़े पर्दे पर दिखाना चाहता था। ये प्रोजेक्ट देश के लिए था। इसका मकसद किसी भी प्रकार से फेम कमाना नहीं था।

फिल्म की शूटिंग कब शुरू होगी और कब रिलीज होगी। फिल्म की स्टारकास्ट पर भी कोई ऐलान नहीं हुआ है। हालांकि पोस्टर से ऐसा लग रहा है कि इसमें लीड रोल में कोई एक्ट्रेस ही होगी। क्योंकि फिल्म की वुमेन सेंट्रिक होने वाली है। फिल्म का क्या होगा ये आने वाला वक्त बताएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+