Independence Day 2025: 15 अगस्त 2025 को होगा फुल एंटरटेनमेंट, रिलीज होंगी ये नई फिल्में और वेब सीरीज
Independence Day 2025: 15 अगस्त को हर साल की तरह इस बार भी स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। इस दिन देशभर में जश्न का माहौल रहता है लेकिन 2025 का ये मौका सिनेमा प्रेमियों के लिए कुछ खास होने जा रहा है।
15 अगस्त 2025 को होगा दमदार एंटरटेनमेंट
15 अगस्त 2025 केवल देशभक्ति का पर्व नहीं, बल्कि सिनेमा प्रेमियों के लिए एंटरटेनमेंट का शानदार मौका भी साबित होने वाला है। बड़े पर्दे से लेकर ओटीटी तक, दर्शकों को हर प्लेटफॉर्म पर ढेर सारा कंटेंट मिलने वाला है।

थिएटर और ओटीटी पर रिलीज होंगी फिल्में और वेब सीरीज
अगर आप भी फिल्म और वेब सीरीज के शौकीन हैं, तो इस स्वतंत्रता दिवस को खास बनाएं। इस बार 15 अगस्त पर न सिर्फ बड़े बजट की फिल्में सिनेमाघरों में टकराएंगी, बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी कई दमदार फिल्में और सीरीज का प्रीमियर होने वाला है।
आइए जानते हैं इस बार 15 अगस्त के मौके पर कौन-कौन सी फिल्में और वेब सीरीज थिएटर से लेकर ओटीटी पर रिलीज होंगी-
1. वॉर 2 (War 2)
-बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन एक बार फिर धुआंधार एक्शन के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। साल 2019 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'वॉर' का ये सीक्वल 'वॉर 2', आगामी 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगा।
-इस बार फिल्म में ऋतिक रोशन के अपोजिट साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर नजर आएंगे, जो इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कियारा आडवाणी भी एक अहम भूमिका निभा रही हैं।
2. कुली (Coolie)
-साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कुली' भी आगामी 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आमिर खान भी एक नए एक्शन अवतार में नजर आएंगे।
-लोग इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। फिल्म में श्रुति हासन, सत्यराज और उपेन्द्र जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिका में हैं।
3. तेहरान (Tehran)
-लंबे समय के इंतजार के बाद बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'तेहरान' अब सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। ये फिल्म आगामी 14 अगस्त 2025 से ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम होगी।
-इस फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर और पंजाबी फिल्मों की स्टार नीरू बाजवा नजर आएंगी। फिल्म की कहानी जासूसी और देशभक्ति की भावनाओं से भरपूर बताई जा रही है।
4. सारे जहां से अच्छा (Saare Jahan Se Acha)
-आगामी 13 अगस्त 2025 से वेब सीरीज 'सारे जहां से अच्छा' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इस वेब सीरीज को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर खासतौर पर रिलीज की जा रही है।
-इस वेब सीरीज में प्रतीक गांधी, सनी हिंदुजा, सुहैल नैय्यर, कृतिका कामरा, तिलोत्तमा शोम, रजत कपूर और अनूप सोनी जैसे दमदार कलाकार नजर आएंगे। ये सीरीज देशभक्ति, सामाजिक मुद्दों और आम नागरिकों के संघर्षों को लेकर बनाई गई है।












Click it and Unblock the Notifications