दिशा पटानी के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर हुई ये घटना, सिक्योरिटी ने एंट्री गेट पर रोका और फिर.....

Disha Patani Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी हाल ही में अपने एक्स बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म 'गणपत' को प्रमोट करती नजर आई थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों से कहा था कि वह फिल्म 'गणपत' का ट्रेलर देखें और मूवी को भी थिएटर पर जाकर जरूर देखें। अब दिशा पटानी का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। खबर है कि दिशा पटानी को मुंबई एयरपोर्ट पर रोक दिया गया। आइए आपको बताते हैं कि आखिर क्यों दिशा पटानी को एयरपोर्ट के अंदर जाने से रोका गया।

एयरपोर्ट के गेट पर दिशा पटानी को रोका गया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज यानी 11 अक्टूबर 2023 की सुबह दिशा पटानी को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। वह जैसे ही एयरपोर्ट के अंदर जाने के लिए गेट के पास पहुंचीं तो सिक्योरिटी ने उन्हें गेट पर ही रोक लिया। दरअसल दिशा पटानी के पास एयरपोर्ट के अंदर एंट्री करने के लिए ऑरिजनल पेपर्स मौजूद नहीं थे। आपको बता दें कि एयरपोर्ट के गेट पर ऑरिजनल आईडी चेक कराई जाती है और उसके बाद ही अंदर एंट्री मिलती है। ये नियम आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक के लिए एक समान है।

Disha Patani

सिक्योरिटी ने दिशा पटानी से मांगे ऑरिजनल पेपर्स
ऐसा नहीं है कि ये दिशा पटानी के साथ ही पहली बार हुआ है। इससे पहले एक्ट्रेस मौनी रॉय को भी ऑरिजनल पेपर्स और पासपोर्ट घर पर भूल आने की वजह से मुंबई एयरपोर्ट से वापस लौटा दिया गया था। दिशा पटानी का लेटेस्ट वीडियो इस समय इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस वीडियो में दिशा पटानी मुंबई एयरपोर्ट पर सिक्यॉरिटी के सामने अपने ग्लैमरस अंदाज में पहुंच जाती हैं। लेकिन अचानक उन्हें एयरपोर्ट स्टाफ वहीं रोक लेते हें और उनसे ऑरिजिनल आधार कार्ड दिखाने के लिए कहते हैं।

दिशा पटानी से सर्च किया अपना बैग
वीडियो में देखा जा सकता है कि दिशा पटानी के पास उनका अपना बैग भी नहीं होता है और वह पीछे अपने स्टाफ से बैग दिखाने को कहती हैं। फिर वह अपने बैग में खुद अच्छे से सर्च करने लगती हैं और ऑरिजिनल आधार कार्ड उन्हें दिखाती हैं, जिसके बाद एक्ट्रेस को अंदर एंट्री मिलती है। इससे पहले भी दिशा पटानी की दोस्त मौनी रॉय का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उन्हें पासपोर्ट न होने की वजह से मुंबई एयरपोर्ट से वापस भेज दिया गया था। कहा गया था कि मौनी रॉय अपना पासपोर्ट घर पर ही भूल आई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+