'गर्लफ्रेंड की वजह से मेरा तलाक...' इमरान खान ने अवंतिका से तलाक पर तोड़ी चुप्पी, GF लेखा को लेकर कही ये बात
Imran Khan Divorce: बॉलीवुड एक्टर इमरान खान ने फिल्म 'जाने तू या जाने ना' से डेब्यू किया था। हालांकि बीते कुछ समय से उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली। लेकिन अब जल्द ही एक्टर फिल्मों में वापसी करने वाले हैं। अब हाल ही में एक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी पर्नसल लाइफ से जुड़े कई बड़े खुलासे किए।
इमरान खान ने वोग को दिए इंटरव्यू में पहली बार तलाक पर चुप्पी तोड़ी। एक्ट्रेस ने बताया कि साल 2019 में उनका पत्नी अवंतिका मलिका से तलाक हो चुका है। हालांकि अब तक कपल ने तलाक की अफवाह पर चुप्पी साधी हुई थी। इसके अलावा इमरान खान ने लेखा वॉशिंग्टन के साथ रिश्ते का भी खुलासा किया।

इमरान खान ने कहा कि, 'लेखा वॉशिंग्टन के साथ जो मेरे रिलेशनशिप की खबरें आ रही हैं वो सच हैं। मेरा फरवरी 2019 में तलाक हो गया था। लेखा पर मेरा घर तोड़ने के आरोप लगाए जाते हैं जबकि ये सच नहीं है। ये चीज मुझे बहुत परेशान करती है। क्योंकि ये बहुत ही गलत सोच है। साथ रहना हमेशा से हम दोनों का फैसला था तो एक को क्यों भला बुरा कहना है।'
इमरान खान ने आगे बताया कि लेखा के सात उनका रिलेशनशिप कब और कैसे शुरू हुआ था। एक्टर ने कहा, 'लेखा और मैं साल 2020 में हुए लॉकडाउन के दौरान करीब आए थे। अवंतिका से अलग होने के डेढ़ साल बाद हम साथ आए थे। वहीं लगभग एक साल बाद जब लेखा अपने पार्टनर से अलग हुई थीं।'
बता दें कि, इमरान खान और अवंतिका की शादी साल 2011 में हुई थी। दोनों की एक बेटी भी है। जब इमरान और अवंतिका के बीच अलगाव की अफवाहें पहली बार 2019 में शुरू हुईं, तो अवंतिका की मां वंदना ने इन खबरों को खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा था कि, 'कुछ मतभेद हैं, जिन्हें किसी भी तरह सुलझा लिया जाएगा।' लेकिन अब ये कपल हमेशा के लिए अलग हो चुका है। अब इमरान खान की लाइफ में लेखा आ चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications