इलियाना डिक्रूज ने शेयर की बॉयफ्रेंड की तस्वीर, लोगों ने पूछा- क्या ये है बच्चे का पिता?

Ileana D'Cruz Boyfriend: इलियाना डिक्रूज ने एक धुंधली ब्लैक एंड वाइट तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह अपने मिस्ट्री मैन के साथ नजर आ रही हैं। लोग इस तस्वीर को देखने के बाद एक्ट्रेस से कई तरह के सवाल पूछते नजर आ रहे हैं।

ileana d cruz

Ileana D'Cruz Boyfriend: बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने गत अप्रैल 2023 में ही लोगों को बताया था कि वह जल्द ही मां बनने वाली हैं। वहीं इलियाना के कई फैंस जहां इस खबर को सुनने के बाद काफी खुश नजर आ रहे थे वहीं कुछ लोग इलियाना से होने वाले बच्चे के पिता कौन हैं ये सवाल पूछते नजर आ रहे थे। लोग ये जानने के लिए उत्सुक थे कि बच्चे का पिता कौन है। हालांकि, इलियाना ने अभी तक अपने रिश्ते के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया है। लेकिन आज यानी 10 जून को एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ एक रोमांटिक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। ऐसे में लोग इस फोटो को देखने के बाद कई तरह के कयास लगा रहे हैं।

इलियाना ने शेयर की बॉयफ्रेंड की तस्वीर
आपको बता दें कि इलियाना डिक्रूज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक धुंधली ब्लैक एंड वाइट तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह अपने मिस्ट्री मैन के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में दोनों रोमांटिक पोज दे रहे हैं। धुंधली तस्वीर में इतना समझ आ रहा है कि इलियाना जिस व्यक्ति के साथ पोज दे रही हैं उसकी लंबी दाढ़ी और मूंछें हैं। फोटो में वह शख्स इलियाना की तरफ बड़े ही प्यार से देख रहा है।

इलियाना बॉयफ्रेंड के साथ हुईं रोमांटिक
इलियाना डिक्रूज अपने मिस्ट्री मैन के साथ बेबीमून पर पहुंची थीं। इंस्टाग्राम पर अपने बॉयफ्रेंड के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए इलियाना ने कैप्शन में लिखा है- गर्भवती होना एक सुंदर आशीर्वाद है। इस सफर का मैं वर्णन नहीं कर सकती। मैं नहीं बता सकती कि मेरे अंदर एक जीवन को विकसित होते हुए महसूस करना कितना प्यारा है। ज्यादातर दिनों में मैं बस अपने बेबी बंप को ही देखती रहती हूं और खुश होती हूं।

इलियाना ने प्रेग्नेंसी के लिए लिखा नोट
इलियाना ने आगे लिखा है- मैं आपसे जल्द ही मिलूंगी और फिर कुछ ऐसे दिनों के बारे में बताऊंगी जो बहुत ही कठिन होने वाले हैं। इसलिए मैं पहले से ही खुश रहने की कोशिश कर रही हूं। ये दिन बहुत ही अच्छे हैं...सबकी जिंदगी में ये दिन आना चाहिए। इसका भरपूर मजा लें। उन्होंने आगे लिका है- और कभी आसूं आ जाते हैं...फिर अपराधबोध का पालन होता है। और मेरे सिर में गंूज रही ये आवाज मुझे नीचे गिरा देती है।

इलियाना ने कहा- मैं इस पल में हर वक्त खुश हूं
इलियाना ने अपने नोट में लिखा है- मुझे तो आभारी होना चाहिए, इतनी छोटी सी बात पर रोना नहीं चाहिए। मुझे मजबूत होना चाहिए। मैं किस तरह की मां बनूंगी अगर मैं मजबूत नहीं हूं... और मुझे नहीं पता कि मैं किस तरह की मां बनने वाली हूं। मैं वास्तव में ऐसी नहीं हूं। मुझे केवल इतना पता है कि मैं इस छोटे से इंसान से इतना प्यार करती हूं कि मैं पहले से ही सबकुछ बता सकती हूं।

बॉयफ्रेंड के बारे में इलियाना ने लिखी ये बात
इलियाना ने अंत में लिखा है- और जिन दिनों मैं खुद पर दया करना भूल जाती हूं, तब ये शख्स चट्टान की तरह खड़ा हो जाता है। इसने मुझे पकड़ रखा है। जब उसे लगता है कि मैं टूटना शुरू कर रही हूं तो वो मेरे आंसू पोंछता है। मुझे हंसाने के लिए चुटकुले सुनाता है। ये सब देखकर मैं उसे गले लगा लेती हूं। तुम नहीं होते तो ये सब कुछ इतना आसान नहीं होगा। इलियाना ने नोट के आखिर में नजर न लगने वाले इमोजीस भी शेयर किए हैं।

इलियाना ने किया था प्रेग्नेंसी का ऐलान
गत 18 अप्रैल 2023 को इलियाना डिक्रूज ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा कर सभी लोगों को चौंका दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया था कि वह अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो ब्लैक एंड वाइट तस्वीरें शेयर की थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+