IIFA Awards 2022: ग्रीन कार्पेट पर राखी सावंत के साथ हुआ ऐसा हादसा, बॉयफ्रेंड ने बचाया
टीवी एक्ट्रेस राखी सावंत अपने नए बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी के साथ आईफा अवॉर्ड्स के ग्रीन कार्पेट पर पहुंचीं। वहां पर उनके साथ एक हादसा होते होते बचा। राखी ग्रीन कार्पेट पर गिरते-गिरते बचीं।
मुंबई, 4 जूनः इस बार आईफा अवॉर्ड्स 2022 अबू धाबी के यस आईलैंड पर आयोजित किया गया है। बॉलीवुड के सितारे वहां पहुंचते नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड के सुल्तान यानी सलमान खान, नोरा फतेही, अर्जुन रामपाल, टाइगर श्रॉफ, रितेश देशमुख, लारा दत्ता से लेकर कई बड़े-छोटे सितारे आईफा अवॉर्ड्स सेरेमनी के ग्रीन कार्पेट पर पहुंच चुके हैं। टीवी एक्ट्रेस राखी सावंत भी अपने नए बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी के साथ आईफा अवॉर्ड्स के ग्रीन कार्पेट पर पहुंचीं। हालांकि वहां पर उनके साथ एक हादसा होते होते बचा। राखी ग्रीन कार्पेट पर गिरते-गिरते बचीं। राखी सावंत इस इवेंट में अपने बॉयफ्रेंड आदिल के साथ पहुंची थीं और वह पैपाराजी को पोज दे रही थीं जब उनका बैलेंस बिगड़ गया। राखी सावंत का पैर काफी तेजी से मुड़ गया। उन्होंने बहुत ज्यादा हील्स पहन रखी थी जिससे वह अपना बैलेंस खो बैठीं। उसी वक्त उनके पास खड़े बॉयफ्रेंड आदिल उनके करीब आए और उनका सहारा लेकर राखी सावंत ने दोबारा अपनी हील सीधी की और सही से खड़ी हुईं।

ग्रीन कार्पेट पर गिरते-गिरते बचीं राखी
आईफा अवॉर्ड्स 2022 के ग्रीन कार्पेट पर राखी सावंत के बैलेंस बिगड़कर गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को पैपाराजी विरल भयानी ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए विरल ने लिखा है- राखी सावंत गिरते-गिरते बच गईं। किस्मत से उन्हें संभालने के लिए वहां पर उनका बॉयफ्रेंड आदिल मौजूद था। आपको बता दें कि आईफा अवॉर्ड्स में सितारों का मेला लग रहा है और टाइगर श्रॉफ, हनी सिंह और गुरु रंधावा जैसे सेलेब्रिटीज की परफॉर्मेंस काफी चर्चा में है। ड्रामा क्वीन राखी सावंत भी इस इवेंट में पहुंचीं लेकिन उनके साथ हुए हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। एक वीडियो में राखी सावंत आईफा की बड़ी सी ट्रॉफी को उठाकर खुद को विनर बताती नजर आ रही हैं।
राखी सावंत के वीडियो पर लोगों ने दिया ये रिएक्शन
आपको बता दें कि आईफा अवॉर्ड्स के ग्रीन कार्पेट पर राखी सावंत वेलवेट रेड ड्रेस पहनकर पहुंची थीं। उन्होंने अपने बालों को खुला रखा था और हाथ में अपना मोबाइल फोन पकड़ रखा था। राखी का ये वीडियो देखकर लोगों ने सोशल मीडिया पर अपने रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है- उसे अभी अपने आई फोन की फिक्र है। कितनी शो ऑफ है ये लड़की। वहीं कई यूजर्स ने आईफा में उनके लुक की जमकर आलोचना की है।












Click it and Unblock the Notifications