IIFA Awards 2022 : अनन्या को देखकर क्यों बोले सलमान-'चंकी पांडे की बेटी है सर', देखें Funny Video
नई दिल्ली, 29 मार्च। 20 और 21 मई को अबू धाबी में होने वाले आईफा अवॉर्ड्स 2022 के लिए अभी से ही तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस प्रोग्राम का फिल्मी कलाकारों को भी बेसब्री से इंतजार होता है। इस बार इस शो को होस्ट बॉलीवुड के मिस्टर 'दबंग' यानी कि सलमान खान और अभिनेता रितेश देशपांडे करने वाले हैं। इस शो के लिए कल मुंबई में एक प्रेसवार्ता हुई, जिसमें मनीष पॉल , सलमान खान , अनन्या पांडे और वरुण धवन शामिल हुए।

क्या आपको पता है कि ये IIFA का कौन सा सीजन है?
इस पीसी के दौरान सलमान खान ने सभी के साथ काफी मस्ती की लेकिन जिस तरह से उन्होंने अन्नया पांडे की फिरकी ली, उसकी चर्चा सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा हो रही है। दरअसल मनीष पॉल ने अनन्या पांडे से पूछा था कि क्या आपको पता है कि ये IIFA का कौन सा सीजन है?

'यह अनन्या का पहला आईफा है'
इस पर अनन्या तपाक से बोल देती हैं कि 'ये 2022 है', जिस पर सलमान और वरूण दोनों एक साथ बोल पड़ते हैं कि 'अरे ये तो साल है। इस पर अनन्या करेक्शन करते हुए बोलती हैं कि ये 22वां सीजन है। इसके बाद मनीष पॉल सलमान से कहते हैं कि 'यह अनन्या का पहला आईफा है, क्या आप कोई टिप देना चाहते हैं?'

'चंकी पांडे की बेटी हैं सर'
जिस पर सलमान अनन्या से बोलते हैं कि 'आप नेक्सा वालों से पूछ लो कि आपको गाड़ी फ्री में मिल रही है या नहीं? इस पर अनन्या थोड़ी सी कन्फ्यूज हो जाती हैं और फिर पूछ बैठती हैं कि क्या उन्हें गाड़ी फ्री मिल रही है? इसके बाद जब उत्तर हां में मिलता है तो सलमान हंसते हुए बोलते हैं कि 'चंकी पांडे की बेटी हैं सर, बाप पर गई हैं।'ये सुनकर सब हंसने लगते हैं और खुद अनन्या भी अपने आप को हंसने से रोक नहीं पाती हैं।
इस बात के लिए मशहूर हैं चंकी पांडे
आपको बता दें कि चंकी पांडे को लोग काफी मनी सेंट्रिक और महाकंजूस बताते हैं और वो फ्री की चीजों का भरपूर आनंद उठाने के लिए जाने जाते हैं।इसलिए अनन्या ने जब फ्री कार की बात पूछी तो सलमान ने तुंरत कहा कि'बाप पर गई हैं'। सलमान का ये फनी वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिस पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वक्त अनन्या और सलमान ही छाए हुए हैं।
20 और 21 मई को होगा मेगा इंवेट
गौरतलब है कि 20 और 21 मई 2022 को यस आइलैंड, अबू धाबी में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगने वाला है। बॉलीवुड के नामचीन सितारे इस शो में शिरकत कर सकते हैं। IIFA का पूरा नाम International Indian Film Academy Awards है। इसे Wizcraft International Entertainment Pvt द्वारा आयोजित किया गया है, यह एक इंटरनेशनल इवेंट मैनेजमेंट कंपनी है। ये पुरस्कार फैंस के ऑनलाइन वोट के जरिए किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications