भीड़ में दब गए इब्राहिम अली खान, भाई को पुकारती नजर आईं सारा अली खान और फिर जो हुआ....

Sara Ali Khan And Ibrahim Ali Khan: थिएटर से फिल्म देखकर बाहर निकलते वक्त सारा अली खान और उनके छोटे भआई इब्राहिम को पैपराजी से घेर लिया था। भीड़ को देखकर इब्राहिम चिड़ने लगे थे।

sara ali khan

Sara Ali Khan And Ibrahim Ali Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। उनकी इस फिल्म को दर्शकों से अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है। इसी बीच सारा अली खान अपने छोटे भाई इब्राहिम अली खान के साथ मुंबई के एक थिएटर में अपनी इस फिल्म को देखने के लिए पहुंची थी। थिएटर से बाहरन निकलते समय सारा और उनके भाई इब्राहिम को पैपराजी से घेर लिया था। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

भाई इब्राहिम के साथ दिखीं सारा अली खान
आपको बता दें कि गत 4 जून को सारा अली खान अपनी मां अमृता सिंह और भाई इब्राहिम के साथ मुंबई के एक थिएटर में पहुंची थीं। जैसे वो तीनों थिएटर से बाहर निकले पैपराजी ने उनकी तस्वीरें लेने के लिए उन्हें घेर लिया। इस दौरान इब्राहिम फोटोग्राफर्स द्वारा धक्का दिए जाने पर काफी चिढ़ गए थे। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि इब्राहिम गुस्से में पैपराजी से कहते हैं- आपकी हीरोइन वहां है, उधर जाइए।

इब्राहिम अली खान को पैपराजी पर आया गुस्सा
वीडियो में इब्राहिम कहते हुए नजर आ रहे हैं कि आप सारा की अकेले में फोटो लो...और मुझे जाने दो। इसी बीच सारा अली खान इब्राहिम को पुकारती नजर आती हैं। वह खुद गाड़ी में बैठने से अपने छोटे भाई को कार में बैठने में मदद करती हैं। इसके बाद वह हाथ जोड़कर पैपराजी को थैंक्यू कहती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं सैरा पैपराजी से कहती हैं- क्या करूं मेरा छोटा भाई है।

2 जून को रिलीज हुई थी सारा की फिल्म
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान और एक्टर विक्की कौशल की फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' गत 2 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस रोमांटिक कॉमेडी मूवी को देखने के लिए सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ लग रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। लोगों की मानें तो ये फिल्म एक पारिवारिक ड्रामा है जिसका भरपूर मजा आप अपनी फैमिली के साथ ले सकते हैं।

फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कर रही है अच्छी कमाई
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श की रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' ने रिलीज होने के दूसरे दिन यानी शनिवार को 7.25 करोड़ रुपयों का कारोबार किया है। इसी के साथ फिल्म ने कुल अब तक 12.69 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है। वहीं उम्मीद की जा रही है कि वीकेंड के बाद इस फिल्म का कलेक्शन 25 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर सकता है। आपको बता दें कि ये फिल्म 40 करोड़ के बजट में बनी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+