दुखद दिन, मैं भाग्यशाली था कि मुझे लता जी के साथ गाना गाने और रिकॉर्ड करने का मौका मिला- ए आर रहमान
पार्श्व गायिका लता मंगेशकर आज इस दुनिया को अलविदा कह गईं। उनके निधन पर सिने जगत, उद्योग जगत और राजनीति की तमाम बड़ी हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है
मुंबई, 6 फरवरी। पार्श्व गायिका लता मंगेशकर आज इस दुनिया को अलविदा कह गईं। उनके निधन पर सिने जगत, उद्योग जगत और राजनीति की तमाम बड़ी हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है। जाने माने संगीतकार और गायक ए आर रहमान ने भी उनके निधन पर दुख जताया है। ए आर रहमान ने कहा कि हमारे लिए यह दुखद दिन है। लता जी जैसी कोई सिर्फ एक आइकन नहीं है, वह भारत के संगीत और कविता का एक हिस्सा हैं। यह शून्यता सदा बनी रहेगी। मैं लता दीदी के चेहरे की एक तस्वीर के लिए जागता था और प्रेरित हो जाता था। मैं भाग्यशाली था कि मुझे उनके साथ गाना गाने और रिकॉर्ड करने का मौका मिला।
Recommended Video

बता दें कि लता मंगेशकर के साथ ए आर रहमान का पहला गाना जिया जले था। रहमान ने कहा कि मेरे पिताजी के पास युवा लता मंगेशकर की एक फोटो थी। इस फोटो को वह रोज सुबह उठकर देखते थे और उनसे संगीत की प्रेरणा लेते थे। वह किसी भी तरह के गायन का शिखर रही हैं।
यह भी पढ़ें: फ्रांस, इजरायल, पाकिस्तान, बांग्लादेश...लता दीदी के निधन पर जानिए दुनिया के नेताओं की प्रतिक्रिया
उन जैसा न कोई हुआ है और न कोई होगा। रहमान ने कहा कि अभी हम लोगों को क्या क्या नहीं करना पड़ता। डेस बदलो, मेकअप करो, म्यूजिक वीडियो शूट करो, यहां स्टेज पर उछलकूद करो, वहां नाचो, लेकिन उन्होंने क्या किया, कुछ नहीं केवल संगीत की साधना की। पूरा जीवन उन्होंने संगीत को दे दिया। एक तरह से देखा जाए तो मैंने लता जी के साथ काम करके अपने पिता के सपने को पूरा किया।












Click it and Unblock the Notifications