बोलीं जरीन खान- 'मैं कोई बंदर नहीं जो कि सलमान के पीठ पर बैठी नजर आऊं'

नई दिल्ली, 20 जनवरीफिल्म 'वीर' के जरिए बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री जरीन खान को लोग कैटरीना कैफ का क्लोन कहते हैं। हालांकि कुछ वक्त पहले जरीन ने यह कहकर लोगों को चौंका दिया था कि कैटरीना लुक की वजह से ही उनकी फिल्मी करियर ट्रैक पर नहीं आ पाया। जरीन को बॉलीवुड में लाने वाले सलमान खान हैं, उनके बारे में अक्सर कहा जाता है कि सल्लू मियां के कारण ही जरीन को काम मिलता है,अब इस बारे में खुद जरीन ने चुप्पी तोड़ी है।

 'मैं कोई बंदर नहीं जो कि सलमान के पीठ पर बैठी नजर आऊं'

'मैं कोई बंदर नहीं जो कि सलमान के पीठ पर बैठी नजर आऊं'

जरीन ने अंग्रेजी वेबसाइट हिंदु्स्तान टाइम्स को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने कहा कि ' मैं सलमान खान की शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने इस इंडस्ट्री में आने का मौका दिया, उन्हीं की वजह से आज मैं यहां तक पहुंच पाई हूं लेकिन अब मैं हर छोटे-बड़े काम के लिए तो सलमान को फोन नहीं कर सकती हूं, मैं बंदर नहीं बन सकतीं ,जो हर समय सलमान खान और उनके भाइयों की पीठ पर बैठी रहे।'

'सलमान बहुत ही अच्छे इंसान हैं'

'सलमान बहुत ही अच्छे इंसान हैं'

जरीन ने दिल खोलकर सलमान की तारीफ की और कहा कि 'वो बहुत ही अच्छे इंसान हैं। जरीन ने कहा कि वो अपने काम से संतुष्ट हैं। वो कभी भी किसी भी दौड़ का हिस्सा नहीं रहीं लेकिन उन्हें अपने काम से खुशी मिली है।'

'मैं उन्हें परेशान नहीं कर सकती हूं और ना चाहती हूं'

जरीन ने कहा कि 'सलमान काफी बिजी रहते हैं। हालांकि वो मेरे बहुत बढ़िया दोस्त हैं और मैं एक कॉल कर दूं तो वो मेरी मदद भी करेंगे लेकिन मैं उन्हें परेशान नहीं कर सकती हूं और ना चाहती हूं। मुझे अपनी मेहनत पर पूरा भरोसा है और वो मैं कर रही हूं।'

'मेरी बोल्डनेस को अक्सर लोग अहंकार का नाम देते हैं'

'मेरी बोल्डनेस को अक्सर लोग अहंकार का नाम देते हैं'

इसी के साथ ही जरीन खान ने ये भी बताया कि 'उनके पिताजी ने उन्हें बहुत पहले ही छोड़ दिया था, जिसकी वजह से उनके घर की सारी जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई थी। इसी वजह से मैं काफी बोल्ड हो गई लेकिन मेरी बोल्डनेस को अक्सर लोग अहंकार का नाम देते हैं , जिसका मुझे कभी-कभी दर्द भी होता है लेकिन फिर मैं इन सारी बातों को इंग्नोर कर देती हूं और आगे बढ़ जाती हूं।'

100 किलो था जरीन का वजन

100 किलो था जरीन का वजन

इससे पहले भी जरीन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो बचपन में काफी मोटी थी। उनका वजन 100 किलो के आस-पास हुआ करता था। वो एयरहोस्टेस बनना चाहती थी लेकिन कोई एयरलाइंस 100 किलो की मोटी लड़की को एयरहॉस्टेस के काम के लिए नहीं रखता। उन्होंने कहा कि मुझे अपने वजन पर काबू पाना था। इसलिए मैंने सबसे पहले वजन घटाने पर फोकस किया।

कास्टिंग काउच की शिकार

जरीन ने कहा कि ये फैसला इतना आसान नहीं था। यही नहीं जरीन ने बताया था कि वो भी बॉलीवुड में कास्टिंग काउच की शिकार हो चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+