मैंने 370 से ज्यादा फिल्में कीं, लेकिन उनमें से 200 फिल्मों को आज तक नहीं देखा- मिथुन चक्रवर्ती
एक्टर-डांसर मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि एक समय था जब में एक साथ कई फिल्मों की शूटिंग करता था, लेकिन आज में केवल वही रोल करता हूं जो एक कलाकार के तौर पर मुझ में हलचल पैदा करते हैं।
मुंबई, 9 फरवरी। एक्टर-डांसर मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि एक समय था जब में एक साथ कई फिल्मों की शूटिंग करता था, लेकिन आज में केवल वही रोल करता हूं जो एक कलाकार के तौर पर मुझ में हलचल पैदा करते हैं।

वेब सीरीज बेस्टसेलर में नजर आएंगे मिथुन
मृणाल सेन द्वारा निर्देशित 1976 की फिल्म मृगया से अपने अभिनय की शुरुआत करने वाल मिथुन दा ने 80 दे दशक में बॉलीवुड को डिस्को डांसर, डांस डांस, प्यार झुकता नहीं, कसम पैदा करने वाले की, कमांडो और कई अन्य सुपरहिट फिल्में दीं। लेकिन 71 वर्षीय मिथुन दा अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। मिथुन अमेजन प्राइम वीडियो की साइको थ्रिलर सीरीज बेस्टसेलर में सहायक पुलिस आयुक्त लोकेश प्रमाणिक की भूमिका में नजर आएंगे। सीरीज के ट्रेलर के लॉन्चिंग कार्यक्रम में मिथुन ने कहा कि वह अब अपने काम को लेकर बेहद चूजी हो गए हैं।

एक समय था जब एक साथ चार-चार फिल्मों की शूटिंग करता था
कार्यक्रम के दौरान मिथुन दा ने कहा, 'मैंने 370 से ज्यादा फिल्में कीं। एक समय था जब में एक दिन में चार-चार फिल्मों की शूटिंग करता था। हर एक फिल्म में डायलॉग, सीन लगभग एक जैसे रहते थे क्योंकि फैंस केवल डांस, लड़ाई और रोमांच पैदा करने वाले डायलॉग देखना पसंद करते थे, लेकिन आज में केवल वही रोल करता हूं जो मेरे दिल को छू जाएं, अन्यथा में नहीं करता। बेस्टसेलर में जो मेरा रोल है वह मुझे काफी अच्छा लगा और इसलिए मैंने इस रोल के लिए हामी भरी।'

आपको किस तरह की फिल्में करना पसंद है
90 के दशक में भी मिथुन दा की बंगाली और हिंदी फिल्मों को मिलाकर लगभग 100 फिल्में रिलीज हुई थीं। पिछले दशक में भी वह कई सुपरहिट फिल्मों में दिखाई दिए जिन्में गोलमाल 3, हाउसफुल 2 और ओह माई गॉड शामिल है। डांसिंग स्टार के तौर पर पहचाने जाने वाले मिथुन चक्रवर्ती से जब पूछा गया कि आपको किस तरह की फिल्म करना पसंद है, तो उन्होंने कहा वह इस बात का जवाब नहीं दे सकते क्योंकि उन्होंने जो भी फिल्म की उसमें अपने किरदार से साथ पूरी ईमानदारी निभाई, उन फिल्मों में भी जिन्हें उन्होंने आज तक नहीं देखा।

मैंने 370 से ज्यादा फिल्में कीं, लेकिन उनमें से 200 फिल्मों को आज तक नहीं देखा
उन्होंने कहा कि मैं किसी एक फिल्म का चुनाव नहीं कर सकता। मैंने लगभग 370 फिल्में कि जिनमें से लगभग 200 फिल्मों को तो मैंने आज तक नहीं देखा। इनमें से 150 फिल्मों ने गोल्डन जुबली और डायमंड जुबली को भी पूरा किया और कई 2 सालों तक परदे पर चलीं। लेकिन उन 200 फिल्मों में भी मैंने पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ काम किया। फिल्म प्रोड्यूसर सिद्धार्थ मल्होत्रा के अल्केमी प्रोडक्शन एलएलपी के बैनर तले बनी और मुकुल अभ्यंकर द्वारा निर्देशित बेस्टसेलर में श्रुति हासन, अर्जन बाजवा, गौहर खान, सत्यजीत दुबे और सोनाली कुलकर्णी नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: इन दो बैंकों ने ग्राहकों को दिया झटका, ब्याज दरों में की कटौती, निवेश से पहले चेक कर लें नए रेट्स












Click it and Unblock the Notifications