इन दो बैंकों ने ग्राहकों को दिया झटका, ब्याज दरों में की कटौती, निवेश से पहले चेक कर लें नए रेट्स
इन दो बैंकों ने ग्राहकों को दिया झटका, ब्याज दरों में की कटौती, निवेश से पहले चेक कर लें नए रेट्स
नई दिल्ली, 8 फरवरी। निजी सेक्टर के दो बैंकों ने अपने ग्राहकों को झटका दिया है। बैंक ने सेविंग अकाउंट की ब्याज दरों में बड़ी गिरावट की है। यस बैंक (Yes Bank) और डीसीबी बैंक (DCB Bank) ने सेविंग अकाउंट की ब्याज दरों में बदलाव किया है। बैंक ने सेविंग अकाउंट्स की ब्याज दरों में बदलाव किया है। सेविंग्स बैंक अकाउंट (Savings Bank Account) की ब्याज दरों में कटौती की गई है।

इन दो बैंकों की ब्याज दरों में बदलाव
यस बैंक और डीसीबी बैंक ने अपने बचत खाते की ब्याज दरों में बदलाव किया है। यस बैंक ने सेविंग्स बैंक डिपॉजिट ब्याज दर में 25 बेसिस प्वाइंट्स की कटौती है। बैंक ने ब्याज दरों में 0.25 फीसदी की कटौतीकी है, जिसके बाद अब ग्राहकों को सेविंग पर कम ब्याज मिलेगी। आपके बचत पर कम ब्याज मिलेगा। नई दरें 8 फऱवरी से लागू हो गई है। यस बैंक के अलावा डीसीबी बैंक ने भी बचत खाते पर ब्याज दरों में बदलाव किया है। नई दरें 7 फरवरी से लागू हो गई है। बैंक ने सभी सेविंग अकांउट्स की की ब्याज दरों में बदलाव किया है।

क्या है नई ब्याज दरें
नई दरों के लागू होने के बाद अब यस बैंक के बचत खातों पर 1 लाख रुपए पर 4 फीसदी वार्षिक ब्याज दर पेश की हैं, जबकि इससे पहले 1 लाख से 10 लाख तक की जमा पर 4.50 फीसदी ब्याज मिल रहा था। वहीं अब 1 लाख से अधिक और 10 लाख तक के जमा पर अब 4.25 फीसदी ब्याज दर मिलेगा। वहीं 10 लाख से 1 करोड़ की जमा पर अब 4.75 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा, जबकि पहले इस पर 5 फीसदी की दर से ब्याज दर मिल रहा था। वहीं 1 करोड़ रुपए से अधिक की जमा पर पहले 5.25 फीसदी की दर से ब्याज मिल रही थी, लेकिन अब बैंक ने इस बैलेंस स्लैब को दो ग्रुप में बांट दिया है। नए नियम के मुताबिक 1 करोड़ से 25 करोड़ की सेविंग पर 5 फीसदी और 25 करोड़ से अधिक पर 5.25 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।

कब से लागू होगी नई दरें
डीसीबी बैंक ने 1 लाख तक के बैलेंस पर 2.50 फीसदी ब्याज दे रहा है, तो वहीं 2 लाख रुपए के बचत पर 4.50 फीसदी ब्याज दिया है, वहीं 2 लाख से 10 लाख तक के जमा पर 5 फीसदी 10 लाख से 25 लाख तक के जमा पर 6.25 फीसदी, 25 लाख और 50 लाख रुपए तक के जमा पर 6.50 फीसदी , 50 लाख रुपये से 2 करोड़ रुपए के जमा पर 6.75 फीसदी ब्याज मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications