करोड़ों की मालकिन हैं Huma Quraishi, एक फिल्म के लिए चार्ज करती हैं मोटी फीस, जानें नेटवर्थ

Huma Quraishi Net Worth: बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। वैसे तो एक्ट्रेस लाइमलाइट से दूर रहती हैं। लेकिन बीते कुछ समय से उनका नाम भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन के साथ जोड़ा जा रहा है।

हाल ही में शिखर धवन और हुमा कुरैशी की शादी की तस्वीरें वायरल हुई थी। जिसके बाद ऐसी चर्चा होने लगी कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। हालांकि बाद में पता चला कि ये फोटोज एडिट की गई हैं और इनमें कोई सच्चाई नहीं है। ऐसे में जानते हैं कि हुमा कुरैशी बतौर एक्ट्रेस कितनी कमाई करती हैं और उनकी कुल कितनी नेटवर्थ है।

Huma Quraishi Net Worth

रिपोर्ट्स की मानें तो, हुमा कुरैशी एक फिल्म के लिए 2 से 3 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। वहीं एक्ट्रेस के पास करोड़ों की संपत्ति है। जानकारी के मुताबिक, हुमा कुरैशी की टोटल नेटवर्थ 23 करोड़ रुपये है। एक्ट्रेस ने 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से एक्टिंग में डेब्यू किया था। इस फिल्म से उन्होंने फैंस का दिल जीता लेकिन जानकर हैरानी होगी कि इसके लिए एक्ट्रेस ने केवल 75 हजार ही चार्ज किए थे।

एक्टिंग के साथ-साथ हुमा कुरैशी ब्रांड एंडोर्समें के जरिए भी करोड़ों की कमाई करती हैं। हालांकि कार कलेक्शन की बात करें तो इसको लेकर कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन अपनी एक्टिंग के दम पर उन्होंने इंडस्ट्री में अच्छी खासी पहचान बना ली, यही वजह है कि आज एक्ट्रेस को किसी चीज की कमी नहीं है।

ये भी पढ़ें: मीडिया वालों..दर्द और बम के अलावा भी कश्मीर में काफी कुछ है- हुमा कुरैशी का बड़ा बयान

हुमा कुरैशी केवल बड़े पर्दे पर ही नहीं बल्कि ओटीटी पर भी खूब कमाल किया है। एक्ट्रेस को लैला, मिथ्या, महारानी, मोनिका- ओ माय डार्लिंग और तरला जैसी फिल्मों में देखा गया। अब जल्द ही एक्ट्रेस अपनी अगली फिल्म 'जॉली LLB 3' में नजर आएंगी। इस फिल्म में हुमा अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। ये फिल्म इस साल 2025 में रिलीज होगी।

वहीं हुमा कुरैशी की पर्सनल लाइफ की बात करें तो, शिखर धवन से पहले उनका नाम कई एक्टर्स के साथ जुड़ चुका है। 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में हुमा का नाम अर्जन बाजवा के साथ जुड़ा। दोनों रिलेशनशिप में आ गए थे, लेकिन शूटिंग खत्म होने के बाद रिश्ता भी खत्म हो गया था। इसके अलावा शाहिद कपूर संग भी रिश्ते को लेकर चर्चा में रहीं।

ये भी पढ़ें: Huma Qureshi का इस हिंदू लड़के से हुआ प्यार! कौन है रूमर्ड बॉयफ्रेंड रचित सिंह? शादी की हो रही चर्चा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+