मीडिया वालों..दर्द और बम के अलावा भी कश्मीर में काफी कुछ है- हुमा कुरैशी का बड़ा बयान
अभिनेत्री हुमा कुरैशी का कहना है कि कश्मीर बहुत ही खूबसूरत जगह है, वहां के लोग भी बहुत सुंदर हैं।
मुंबई। एक बार फिर से 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से लोकप्रिय हुईं अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने अपनी बेबाक राय कश्मीर के बारे में दी है। उन्हें इस बात का काफी अफसोस है कि चैनल वाले कश्मीर के बारे में बहुत कुछ नहीं दिखाते हैं। हुमा का ननिहाल कश्मीर में होने की वजह से वो यहां के जर्रे-जर्रे से वाकिफ हैं इसी कारण हुमा को इस बात का खासा अफसोस है कि मीडिया और न्यूज़ चैनलों में कश्मीर की सही तस्वीर पेश नहीं की जाती है।
अभिनेत्री का कहना है कि कश्मीर बहुत ही खूबसूरत जगह है, वहां के लोग भी बहुत सुंदर हैं। कश्मीर के बारे में समाचार चैनल कम बताते हैं, हालांकि वो मानती हैं कि कश्मीर की मौजूदा स्थिति काफी खराब है और इसी वजह से हुमा ने कहा कि सरकार को इस समस्या का हल बहुत जल्द निकालना होगा।
कश्मीर के लिए बहुत इमोशनल हूं
हुमा ने कहा कि कश्मीर में मेरा बचपन बीता है इसलिए मैं यहां के लिए बहुत इमोशनल हूं, यहां के लोग काफी मुसीबत में हैं और सरकार को उनकी सहायता करनी चाहिए, मैं 6 साल की उम्र से कश्मीर में बम फूटते देख रही हूं, इस बात के लिए मेरा दिल हमेशा कचोटता है लेकिन अभी बस यही कहना चाहती हूं, हालात खराब होने के बावजूद धरती की जन्नत में बहुत कुछ ऐसा है जिसे देश के हर नागरिक को जानना चाहिए।













Click it and Unblock the Notifications