Burj Khalifa से खतरनाक ढंग से बाइक चलाकर उतरे ऋतिक रोशन, भड़के लोगों ने सुनाई खरी-खरी

मुंबई, 21 दिसंबर। बॉलीवुड के डैशिंग हीरो ऋतिक रोशन अपने लुक, एक्शन और डॉसिंग स्टाइल के लिए काफी लोकप्रिय हैं लेकिन इस बार उन्होंने कुछ ऐसा किया, जिसे देखकर लोग खुश होने के बजाय उनकी आलोचना कर रहे हैं और जमकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल ऋतिक की आलोचना का कारण उनका 'माउंटेन ड्यू' का नया एड है, जिसमें ऋतिक दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा पर बेहद खतरनाक ढंग से बाइक चलाते नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर लोग इंप्रेस होने के बजाय भड़क गए हैं।

 'मतलब आप लोग कुछ भी चलाएंगे और दिखाएंगे'

'मतलब आप लोग कुछ भी चलाएंगे और दिखाएंगे'

लोगों ने ऋतिक और एड वालों की जमकर क्लास लगा दी और कहा है कि 'मतलब आप लोग कुछ भी चलाएंगे और दिखाएंगे' , 'डर के आगे जीत है कहकर' आप क्या लोगों को फालतू चीजें करने के लिए उकसा नहीं रहे हैं?
Gehraiyaan teaser Out: दीपिका- सिद्धांत का Liplock देखकर फैंस के छूटे पसीने, देखें Video

 'ये देखने के बाद टॉम क्रूज ने पृथ्वी छोड़ दी'

'ये देखने के बाद टॉम क्रूज ने पृथ्वी छोड़ दी'

तो वहीं कुछ लोगों ने लिखा है कि 'फिजिक्स का क्या करें फिर जॉब छोड़ दें।' तो वहीं ajayxdeval ने अपने कमेंट में लिखा, 'ये देखने के बाद टॉम क्रूज ने पृथ्वी छोड़ दी है।' आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर इस वक्त ऋतिक और एड कपंनी के खिलाफ बयानबाजी जारी है।

 'माउंटेन ड्यू' का नया एड

'माउंटेन ड्यू' का नया एड

मालूम हो कि 'माउंटेन ड्यू' का नया एड का वीडियो ऋतिक ने ही अपने सोशल अकाउंट पर शेयर किया था। जिसमें वो बुर्ज खलीफा बिल्डिंग से बाइक चलाते हुए नीचे उतरते दिखाई दे रहे हैं। जिस स्लाइड से वो नीचे आ रहे हैं, वो ही बहुत ज्यादा पतला है और बहुत ज्यादा खतरनाक है।

ऋतिक रोशन 'माउंटेन ड्यू' के ब्रांड एंबेसडर

फिलहाल आलोचनाओं के बावजूद ऋतिक का यह नया एड बार-बार देखा जा रहा है, शेयर किए जाने के बाद से इस विज्ञापन को अभी तक इंस्ट्रा पर 1047841 लाइक मिल चुके हैं। आपको बता दें कि ऋतिक रोशन 'माउंटेन ड्यू' के लंबे वक्त से ब्रांड एंबेसडर हैं और इस एड की टैग लाइन है 'डर के आगे जीत है'।

खास बातें

  • आपको बता दें कि दुबई में स्थित बुर्ज खलीफा मानव इतिहास की अबतक की सबसे ऊंची इमारत है, जिसे 12000 कारीगरों ने मिलकर बनाया है।
  • 830m ऊंची और 163 मंजिलों वाली ऊंची इस इमारत का दीदार करने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं।
  • आर्किटेक्ट Adrian Smith ने बुर्ज खलीफा को डिजाइन किया है।
  • इस इमारत को बनवाने में Abu Dhabi के President खलीफा बिन ज़ायेद से मदद ली गई थी इसलिए इस इमारत का नाम बुर्ज खलीफा हो गया. वरना इससे पहले इसका नाम Burj Tower रखा गया था।

Burj Khalifa से खतरनाक ढंग से बाइक चलाकर उतरे ऋतिक तो...
Burj Khalifa से खतरनाक ढंग से बाइक चलाकर उतरे ऋतिक तो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+