Gehraiyaan teaser Out: दीपिका- सिद्धांत का Liplock देखकर फैंस के छूटे पसीने, देखें Video
नई दिल्ली, 20 दिसंबर। बॉलीवुड की 'मस्तानी गर्ल' यानी कि दीपिका पादुकोण बहुत टाइम से किसी बड़ी हिट फिल्म का हिस्सा नहीं बनी हैं। शादी के बाद से उनकी कोई भी मेगाहिट फिल्म नहीं आई हैं, इसलिए उन्होंने एक बेहद ही बोल्ड फिल्म के जरिए दर्शकों को हैरान करने की सोची है और वो टीजर के जरिए इसमें काफी हद तक कामयाब भी होती नजर आ रही हैं।

दीपिका पादुकोण का हॉट और सिजलिंग अवतार
दरअसल यहां बात हो रही है फिल्म 'गहराईयां ' की, जिसका टीजर आज ही रिलीज हुआ है, हालांकि फिल्म की पहली झलक शनिवार को ही दीपिका ने अपने सोशल अकाउंट पर दिखाई थी।
टीजर ने आते ही सोशल मीडिया पर आग लगा दी
फिल्म के टीजर ने आते ही सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। सर्दी के इस मौसम में रिलीज हुआ फिल्म का टीजर बहुत ज्यादा हॉट है। फिल्म में दीपिका पादुकोण का सिजलिंग अवतार देखकर हर कोई हैरान हैं। फिल्म में उनके अपोजिट 'गली बॉय' फेम एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी हैं, जिनके साथ दीपिका का Passionate लिपलॉक सीन है। दीपिका उनके साथ बीच किनारे बिकनी पहने भी नजर आ रही हैं।

दीपिका और सिद्धांत का Liplock
फिल्म में दीपिका पादुकोण, सिद्धांत चतुर्वेदी के अलावा अनन्या पांडे, धैर्य कारवा, नसीरुद्दीन शाह और रजत कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं लेकिन दर्शकों का सारा ध्यान दीपिका और सिद्धांत की हॉट कमेस्ट्री पर चला गया है। फिल्म के टीजर को देखकर दीपिका के फैन हैरान भी हैं और उत्सुक भी। मालूम हो कि लंबे वक्त बाद दीपिका इस तरह से किसी ग्लैमर अवतार में लोगों के सामने दिखाई पड़ रही हैं इसी कारण लोग और भी इस फिल्म के प्रति क्रेजी हो गए हैं।

'गहराईयां आधुनिक रिश्तों का ताना-बाना'
आपको बता दें कि फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 25 जनवरी से दुनिया भर के 240 से ज्यादा देशों और अमेज़न प्राइम वीडियो पर होगा। इस फिल्म को कपूर एंड संस वाले शकुन बत्रा लेकर आ रहे हैं तो वहीं फिल्म के बारे में धर्मा प्रोडक्शंस के मालिक और फिल्म मेकर करण जौहर का कहना है कि 'गहराईयां आधुनिक रिश्तों का एक गहन, वास्तविक और ईमानदार ऑब्जर्वेशन है, ये रिश्ते की जटिलताओं का ताना-बाना है, जिसे लोग पसंद करेंगे,ऐसा में सोचता हूं।'

'अनन्या सभी को आश्चर्यचकित करेगी '
तो वहीं @SRKsSquad की ओर से ट्वीट किया गया है कि ' ओरिजिनल फिल्मों की बात ही कुछ और होती है, अनन्या सभी को आश्चर्यचकित करेगी।'
दीपिका, सिद्धांत और अनन्या ने लिखी इमोशनल पोस्ट
आपको बता दें कि इस प्रोडक्शन का पूरी तरह से फिल्म वालों ने गुप्त रखा हुआ था। इस फिल्म की पहली तस्वीरें शनिवार को सामने आई थीं, जिसे कि शेयर करते हुए दीपिका, सिद्धांत और अनन्या ने बेहद ही भावुक पोस्ट भी लिखी थी।
'मौसम ... थोड़ा इंतजार हो गया'
दीपिका ने कहा था कि 'मौसम ... थोड़ा इंतजार हो गया। लेकिन जैसा कि कहा जाता है... कभी-कभी, आप किसी चीज का जितना अधिक इंतजार करते हैं, उसके आने पर आप उसकी उतनी ही अधिक सराहना करते हैं! उम्मीद है, यहां भी यही सच हो।'

'आंखों में मोती भरे - हम दोनों'
तो वहीं सिद्धांत ने लिखा था कि "बहकर दूर कहीं किनारे पे मिले, बिखेरे सिपियों से हम दोनों...न उसने कुछ कहा, न मैंने कुछ कहा, बस बैठे रहे, आंखों में मोती भरे - हम दोनों।'
हर पल जादू से कम नहीं है: अनन्या पांडे
तो वहीं अनन्या पांडे ने लिखा था कि ' इस फिल्म का अनुभव, लोग, सभी भावनाएं, हर पल - जादू से कम नहीं है इसका हिस्सा बनने के लिए आभारी"
टीजर ने लोगों को काफी क्रेजी कर दिया
फिलहाल फिल्म के टीजर ने लोगों को काफी क्रेजी कर दिया है। फिल्म के किरदारों के बारे में ज्यादा कुछ साफ नहीं हो पाया है। कहा जा रहा है कि फिल्म में दीपिका-अनन्या बहनें हैं। दीपिका एक फिटनेस ट्रेनर हैं और उनके अपोजिट सिद्धांत हैं जबकि अनन्या के हीरो धैर्य हैं। नसीरुद्दीन शाह और रजत कपूर के किरदारों पर सस्पेंस बरकरार है। देखते हैं कि टीजर की तरह फिल्म भी पर्दे पर आग लगा पाती है या नहीं?












Click it and Unblock the Notifications