ऋतिक रोशन के स्टंटमैन मंसूर का सुशांत सिंह राजपूत से है 14 साल पुराना कनेक्शन, जानकर हो जाएंगे हैरान
ऋतिक रोशन की फिल्म 'विक्रम वेधा' में उनके स्टंट करने वाले मंसूर अली खान का चेहरा देख फैंस को सुशांत सिंह राजपूत की याद आ गई। अब मंसूर ने बताया कि, वह सुशांत सिंह राजपूत के साथ पहले काम कर चुके हैं।
Mansoor Ali Khan Sushant Singh Rajput: ऋतिक रोशन की फिल्म 'विक्रम वेधा' में उनके स्टंट करने वाले मंसूर अली खान के वायरल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी थी। हर कोई उनका चेहरा देखकर यही कह रहा था कि, ये तो सुशांत सिंह राजपूत की तरह लग रहे हैं। दोनों का चेहरा इतना मिलता है कि, तस्वीर देख फैंस काफी इमोशनल हो गए थे। मंसूर अली खान अपने पोस्ट में फैंस के रिएक्शन से हैरान रह गए। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उनका सुशांत सिंह राजपूत से पुराना कनेक्शन है।

साल 2009 में हुई थी मुलाकात
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में मंसूर अली खान ने बताया कि, वह सुशांत सिंह राजपूत से साल 2009 में मिले थे और दोनों ने एकसाथ मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग ली थी। उन्होंने बताया कि, उस वक्त दोनों की हर रोज मुलाकातें होती थी और आपस में काफी बातें भी होती थी। उस वक्त सुशांत सिंह राजपूत ने टीवी इंडस्ट्री में एंट्री की थी।

मार्शल आर्ट की लेते थे ट्रेनिंग
मंसूर अली खान ने बताया कि, जब वह दोनों एकसाथ मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग लेते थे तब भी लोग उन्हें दूसरा सुशांत सिंह राजपूत कहते थे। उन्होंने कहा कि, 'हम अक्सर क्लास में मिलते थे, एक साधारण सा हैलो कहते थे। वह तब टेलीविजन नहीं कर रहा था। लोग तब भी मुझसे कहते थे, 'तुम दोनों एक जैसे दिखते हो, एक ही जैसी हाइट, फिजीक, पर्सनैलिटी।'
इन फिल्मों में नजर आ चुके हैं मंसूर
मंसूर अली खान ने आगे बताया कि उनकी पहली फिल्म थी, "वांटेड, जिसमें सलमान खान ने अभिनय किया था। मैं फिल्म में एक स्टंटमैन था। फिर मैंने एक था टाइगर भी की। लेकिन ऋतिक सर के साथ डबल के रूप में मेरी पहली फिल्म अग्निपथ थी। मैंने हाल ही में काबिल, बैंग बैंग!, सुपर 30, वॉर और विक्रम वेधा जैसी फिल्मों में काम किया है।
ऋतिक रोशन संग कैसा रहा अनुभव?
उन्होंने आगे फिल्म विक्रम वेधा में ऋतिक रोशन के साथ काम करने का अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा कि, 'ऋतिक एक बड़े सुपरस्टार हैं लेकिन उन्होंने उन्हें कभी ऐसा महसूस नहीं होने दिया'। मंसूर ने स्टार के साथ अपनी मुलाकात को याद करते हुए कहा कि उन्होंने उनका अभिवादन किया और उन्हें गले लगाया और कहा 'हम साथ में और काम करेंगे'।

मंसूर अली खान की तस्वीर देख फैंस हुए इमोशनल
मंसूर अली खान ने कुछ दिनों पहले ऋतिक रोशन के जन्मदिन पर एक तस्वीर साझा की थी। जिसे देख फैंस काफी इमोशनल हो गए थे। हर कोई मंसूर का चेहरा देख हैरान था कि वह हुबहू सुशांत सिंह राजपूत की तरह दिखते हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'वह सुशांत सिंह राजपूत जैसा दिखता है,' जबकि दूसरे ने कहा, 'दूसरा लड़का सुशांत जैसा दिखता है'।












Click it and Unblock the Notifications