रैंप वॉक करते हुए झूमने लगीं Saba Azad, वीडियो देख यूजर्स बोले- 'ये पक्का ड्रग्स लेकर आई है'
Saba Azad Viral Video: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उनकी सीरीज 'हूज योर गाइनैक' रिलीज हुई। वहीं अब सबा आजाद का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें वह रैंप वॉक पर झूमती हुई नजर आईं।
हाल ही में सबा आजाद ने दिल्ली के एक फैशन शो के दौरान रैंप वॉक किया। इस इवेंट में सबा आजाद के अलावा करिश्मा कपूर, कल्कि केकलां समेत कई सितारे शामिल हुए। लेकिन सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान सबा ने खींचा। दरअसल, सबा ने रैंप वॉक के दौरान डांस मूव्स किए जो कि कुछ लोगों को पसंद आए तो वहीं कुछ लोगों ने उनको जमकर ट्रोल किया।

सोशल मीडिया पर सबा आजाद को उनके डांस की वजह से जमकर ट्रोल किया जा रहा है। लोग उनके डांस मूव्स का मजाक उड़ा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'ऐसा लग रहा है कि ये ड्रग्स लेकर आई हो'। एक ने लिखा, 'दूसरी रानू मंडल को तैयार किया गया है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इस आंटी को लगता है दौरा पड़ गया।' इस तरह से लोग कमेंट कर सबा आजाद को ट्रोल कर रहे हैं।
बता दें कि, ये पहली बार नहीं है जब सबा आजाद को इस तरह से ट्रोल किया गया है। वह अक्सर ऋतिक रोशन संग अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रहती हैं। लोग दोनों को एज गैप की वजह से खूब खरी खोटी सुनाते हैं। हालांकि इससे कपल को कोई फर्क नहीं पड़ता। सबा आजाद की वीडियो और फोटोज आए दिन सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।
सबा आजाद ने फिल्म दिल कबड्डी से बॉलीवुड डेब्यू किया था। हाल ही में वह सीरीज 'हूज योर गायनेक' में नजर आई थीं। वहीं ऋतिक रोशन के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म फाइटर को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर की ये फिल्म अगले साल 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में ऋतिक के साथ दीपिका पादुकोण लीड रोल में नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications