ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान ने ब्रालेट में शेयर की ऐसी तस्वीर, नए बॉयफ्रेंड ने ऐसे किया रिएक्ट

सुजैन खान ने अपनी एक हॉट एंड सिजलिंग तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है जिस पर उनके बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी ने एक बेहद ही खास कमेंट किया है।

मुंबई, 2 सितंबरः बॉलीवुड के हैंडसम हीरो ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान पिछले कुछ समय से अपने नए बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। दोनों को एक साथ कई जगहों पर स्पॉट किया जाता है। कुछ दिनों पहले ही सुजैन खान और अर्सलना गोनी कैलिफोर्निया से छुट्टियां बिताकर मुंबई लौटे हैं। हालांकि अभी तक दोनों ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है लेकिन लोगों का मानना है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इसी बीच सुजैन खान ने अपनी एक हॉट एंड सिजलिंग तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है जिस पर उनके बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी ने एक बेहद ही खास कमेंट किया है।

सुजैन खान की तस्वीर हो रही है वायरल

सुजैन खान की तस्वीर हो रही है वायरल

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पिछले कुछ समय से सुजैन खान और अर्सलान गोनी एक दूसरे के साथ समय बिताते नजर आते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं दोनों ने विदेश में जाकर काफी दिनों तक एक साथ छुट्टियां भी बिताईं। इसके अलावा दोनों अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक दूसरे के साथ बिताए गए लम्हों की तस्वीरें और वीडियोज भी शेयर करते रहते हैं। अर्सलान और सुजैन मुंबई में भी कई जगहों पर एकसाथ नजर आते हैं। पार्टियों में भी सुजैन खान अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान को साथ लेकर जाती हैं।

फोटो पर अर्सलान ने लुटाया प्यार

लोगों की मानें तो ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान टीवी एक्टर अली गोनी के भाई अर्सलान गोनी के साथ रिलेशनशिप में हैं। हालांकि इस बारे में आधिकारिक तौर पर अभी तक किसी ने भी कुछ भी नहीं कहा है। आपको बता दें कि सुजैन खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और ऐसे में हाल ही में जब उन्होंने अपनी एक हॉट तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की तो अर्सलान ने उस पर खूब प्यार लुटाया।

सुजैन खान ने शेयर की हॉट तस्वीर

जानकारी के अनुसार सुजैन खान की इंस्टाग्राम पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। उन्हें करीब 1.4 मिलियन सोशल मीडिया यूजर्स फॉलो करते हैं। इस बीच सुजैन खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ब्रालेट में एक फोटो शेयर की है जिस में उनका हॉट अवतार साफ नजर आ रहा है। सुजैन खान की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर को शे.र करते हुए सुजैन ने कैप्शन में लिखा है- बीच पर बिताया एक दिन आपकी आत्मा को रिस्टोर कर देता है, खुद के लिए नोट- जो दिल करें वो जरूर करो।

लोगों को भा रहा है सुजैन का ये लुक

सुजैन खान अक्सर अपने स्टाइल और फैशन को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। वहीं इस तस्वीर में भी सुजैन का लुक काफी शानदार लग रहा है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि उन्होंने ब्लैक कलर की डिजाइनर ब्रालेट पहनी हुई है और सेल्फी के लिए पोज दे रही हैं। ब्लैक ब्रालेट के साथ उन्होंने डेनिम की शॉर्ट पैंट कैरी की है। फोटो में सुजैन के बाल खुले हुए हैं और उन्होंने बहुत ही लाइट मेकअप कर रखा है।

अर्सलान गोनी ने किया ऐसा कमेंट

सुजैन खान के इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने जमकर कमेंट्स किए हैं। वहीं बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी ने भी सुजैन को कमेंट किया है। सुजैन के पोस्ट पर अर्सलान ने ढेर सारे किस के इमोजीस सेंड किए हैं। वहीं प्रीति जिंटा ने उन्हें हॉटी बताया है। सुजैन खान के फैंस को ये तस्वीर काफी पसंद आई है। हालांकि कुछ लोग सुजैन खान को ट्रोल भी कर रहे हैं लेकिन उनके फैंस ने सुजैन की खूबसूरती की जमकर तारीफ की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+