ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान अपने बॉयफ्रेंड के साथ हुईं कोजी, तस्वीरें हो रही हैं वायरल

ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ लॉस एंजेलिस में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। दोनों अपनी गर्मियों की छुट्टियां इन्जॉय कर रहे हैं।

मुंबई, 16 जूनः बॉलीवुड के हैंडसम हीरो ऋतिक रोशन एक तरफ जहां अपनी नई गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ सभी इवेंट्स में पहुंच रहे हैं वहीं दूसरी तरफ उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ समर वेकेशन मना रही हैं। जानकारी के अनुसार ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ लॉस एंजेलिस में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। दोनों अपनी गर्मियों की छुट्टियां इन्जॉय कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके वेकेशन की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में सुजैन और उनके बॉयफ्रेंड अर्सलान काफी कोजी मूमेंट्स शेयर कर रहे हैं।

सुजैन ने इंस्टा स्टोरी में शेयर की बॉयफ्रेंड की तस्वीर

सुजैन ने इंस्टा स्टोरी में शेयर की बॉयफ्रेंड की तस्वीर

सुजैन खान ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जो ये साफ दर्शा रही हैं कि उनका समर वेकेशन 2022 अर्सलान गोनी के साथ कितना स्पेशल हो गया है। पेशे से इंटीरियर डिजाइनर सुजैन खान ने मेलरोज एवेन्यू, कैलिफोर्निया से अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान के साथ एक सेल्फी शेयर की है। सुजैन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ये फोटोज पोस्ट की हैं और कैप्शन में लिखा है- समर ऑफ 2022।

क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं सुजैन और अर्सलान

क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं सुजैन और अर्सलान

सुजैन और उनके बॉयफ्रेंड की ये तस्वीरों लोगों के सामने आने के बाद दोनों के रिलेशन की चर्चाएं फिर से बढ़ गई हैं। सोशल मीडिया पर लोग सुजैन से कह रहे हैं कि वह अपने बच्चों को छोड़कर अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ वेकेशन के हर पल को स्पेशल बनाने में लगी हैं। आपको बता दें कि सुजैन और अर्सलान पिछले कुछ समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और दोनों अपने रिश्ते को इसके जरिए और मजबूत बनाने में जुटे हैं।

कैप्शन में लिखा- समर ऑफ 2022

कैप्शन में लिखा- समर ऑफ 2022

इससे पहले सुजैन खान ने एक सेल्फी शेयर की थी जिस पर कैप्शन लिखा था- एन एक्टर आउट अलोन। दूसरी तस्वीर में वह एक्टर अर्सलान गोनी के साथ नजर आ रही हैं। सुजैन ने एक सेल्फी शेयर की जिसमें वह अर्सलान के साथ क्यूट पोज देती हुई दिखाई दे रही है। इसी तस्वीर को उन्होंने कैप्शन दिया- समर ऑफ 2022। इस तस्वीर में सुजैन ने पर्पल टॉप टॉप कैरी किया है तो वहीं अर्सलान ने कैजुअल ब्लैक टी-शर्ट पहन रखी है।

ऋतिक रोशन की नई डेटिंग शुरू

ऋतिक रोशन की नई डेटिंग शुरू

सुजैन और अर्सलान को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर हाथों में हाथ डाले स्पॉट किया गया था। आपको बता दें कि सुजैन खान बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ हैं। खबर है कि ऋतिक रोशन फिलहाल एक्ट्रेस और सिंगर सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। दोनों को हाल ही में फिल्म मेकर करण जौहर के बर्थडे बैश में एकसाथ देखा गया था। इस पार्टी में ऋतिक और सबा ने एक दूसरे का हाथ पकड़कर एंट्री की थी।

साल 2013 में सुजैन ने लिया था ऋतिक से अलग होने का फैसला

साल 2013 में सुजैन ने लिया था ऋतिक से अलग होने का फैसला

आपको बता दें कि सुजैन और ऋतिक बचपन के दोस्त हैं। दोनों ने साल 2000 में शादी की थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं लेकिन साल 2013 में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। दोनों आपसी सहमति से अलग हुए और आज भी अच्छे दोस्त हैं। दोनों को कई बार अपने बच्चों के साथ टाइम बिताते देखा जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+