Video: ऋतिक रोशन ने जिम में 80's के गाने पर किया जबरदस्त डांस, दीपिका ने दिया ये रिएक्शन

Video: ऋतिक रोशन ने जिम में 80's के गाने पर किया जबरदस्त डांस, दीपिका ने दिया ये रिएक्शन

मुंबई, 17 अक्टूबर: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन के जिम वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। लेकिन इस जिम वीडियो में ऋतिक रोशन वर्कआउट करते हुए नहीं बल्कि डांस करते दिख रहे हैं, वो भी 80's के गाने पर। जिम के अंदर वर्कआउट की जगह ऋतिक रोशन को गरबा, डांडिया और 80 के दशक के गानों पर डांस करते देखना फैन्स को काफी पसंद आ रहा है। ऋतिक रोशन ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। ऋतिक रोशन के इस वीडियो पर उनके फैन्स के अलावा दीपिका पादुकोण, डीनो मोरिया समेत कई सेलेब्रिटियों ने भी रिएक्ट किया है।

ऋतिक बोले- 'जब कोई बॉलीवुड हीरो जिम में...'

ऋतिक बोले- 'जब कोई बॉलीवुड हीरो जिम में...'

ऋतिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक साथ चार वीडियो शेयर किए हैं। इन वीडियो को शेयर करते हुए ऋतिक रोशन ने कैप्शन में लिखा, 'जब कोई बॉलीवुड हीरो जिम में अचानक 80 के दशक के गाने सुन ले।' इसके साथ अभिनेता ने हैशटैग #braindead, #totalloss भी लगाए हैं।

जिम में इन गानों पर जमकर नाचे ऋतिक रोशन

जिम में इन गानों पर जमकर नाचे ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन ने जिन चार डांस वीडियो को शेयर किया है, उसमें वो 'परदेसिया', 'जिमी जिमी आजा आजा', 'जानू मेरी जाना' गाने पर डांस करते दिख रहे हैं। इन गानों पर वो गरबा और बॉलीवुड डांस स्टाइल में डांस कर रहे हैं। ऋतिक के इन वीडियोज पर फैंस कमेंट कर रहे हैं। इस पोस्ट को कुछ ही घंटे में 15 लाख से भी अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

दीपिका ने ऋतिक रोशन को बोला-जोकर

दीपिका ने ऋतिक रोशन को बोला-जोकर

दीपिका पादुकोण ने नीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "क्लाउन (जोकर)।" वहीं डिनो मोरिया ने कमेंट किया, मस्त। वहीं वीडियो पर वाणी कपूर, रणवीर सिंह, कृति सेनन, प्रीति जिंटा और आयुष्मान खुराना ने भी कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+