Hrithik Roshan Birthday: जब पापा राकेश रोशन ने देखा- कमरे में बैठे रो रहे हैं ऋतिक

Hrithik Roshan Birthday: जब पापा राकेश ने देखा- कमरे में बैठे रो रहे हैं ऋतिक

मुंबई, 10 जनवरी: मशहूर एक्टर ऋतिक रोशन आज (10 जनवरी) अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऋतिक रोशन ने बॉलीवुड में दो दशक से ज्यादा का समय पूरा कर लिया है। मशहूर निर्देशक राकेश रोशन के बेटे ऋतिक अपनी पहली फिल्म 'कहो ना प्यार है' से ही फिल्म इंडस्ट्री में छा गए थे। साल 2000 में आई 'कहो ना प्यार है' ने कमाई के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इसके बावजूद ऋतिक को उनके पिता राकेश रोशन ने रोते देखा था। ये किस्सा खुद राकेश रोशन ने ही शेयर किया था।

खान तिकड़ी से होती रही है ऋतिक का तुलना

खान तिकड़ी से होती रही है ऋतिक का तुलना

कहो ना प्यार है की सफलता के बाद ऋतिक रोशन रातों-रात स्टार हो गए थे। उनकी तुलना खान तिकड़ी से की जाने लगी थी। ऋतिक रोशन अचानक आए इस स्टारडम के बाद कई बातों को लेकर बहुत खुश नहीं थे। राकेश रोशन ने खुलासा किया कि ऋतिक कभी इसी सोच से बेहद परेशान थे। यहां तक कि एक बार उन्होंने ऋतिक को रोते हुए भी देखा।

स्टारडम को लेकर ही परेशान थे ऋतिक

स्टारडम को लेकर ही परेशान थे ऋतिक

राकेश रोशन ने कुछ साल पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि एक बार ऋतिक अपने कमरे में रो रहे था। उन्होंने ऋतिक से पूछा तो उन्होंने कहा कि इस स्टारडम से मुझे दिक्कत हो रही है। मुझे सीखने, अभिनय करने, अपने काम पर ध्यान केंद्रित करने का मौका नहीं मिल रहा है। हर कोई मुझसे मिलना चाहता है, मैं स्टूडियो तक में नहीं जा सकता। लड़कियों और लड़कों से भरी बसें मुझसे मिलने आ रही हैं। इस पर राकेश रोशन ने उनको समझाया था।

जन्मदिन पर शेयर किया 'विक्रम वेधा' का फर्स्ट लुक

जन्मदिन पर शेयर किया 'विक्रम वेधा' का फर्स्ट लुक

ऋतिक रोशन के जन्मदिन पर उनकी आने वाली फिल्म 'विक्रम वेधा' से उनका फर्स्ट लुक भी शेयर किया गया है। ये इस साल 30 सितंबर को रिलीज की जाएगी। ये साल 2017 की तमिल फिल्म 'विक्रम वेधा'की हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ सैफ अली खान और राधिका आप्टे भी हैं।

ऋतिक के नाम पर कई सुपरहिट फिल्में

ऋतिक के नाम पर कई सुपरहिट फिल्में

सुपरहिट फिल्म 'कहो ना प्यार है' से करियर शुरू करने वाले ऋतिक रोशन कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके हैं। 'कभी खुशी कभी गम', गुजारिश, जोधा-अकबर 'कोई मिल गया', 'कृष', 'गुजारिश', 'काबिल', 'बैंग-बैंग', 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा,' 'सुपर 30' जैसी फिल्में उनके नाम पर हैं। ऋतिक रोशन को दुनिया के सबसे सेक्सी अभिनेताओं में भी शुमार किया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+