Valentine’s Day: कैसे पता चलता है कोई लड़की आपसे प्यार करती है या मानती है सिर्फ दोस्त?

मुंबई, 13 फरवरी: वैलेंटाइन वीक चल रहा है, ऐसे में लोग प्यारऔर रिश्तों को लेकर खूब बातें कर रहे हैं। बहुत से लोग इस हफ्ते में अपने प्यार को प्रपोज करते हैं या करना चाहते हैं। हालांकि कई दफा ऐसा भी होता है कि कोई किसी को मन में प्यार कर रहा होता है लेकिन सामने वाले के मन की बात पता ना होने से उससे कहने से ड़रता है। बहुत सारे लड़कों के मन अपनी किसी दोस्त को लेकर मन में ये सवाल अक्सर ही आता है कि वो उसको पसंद भी करती है या सिर्फ दोस्त ही मानती है। लड़की आपको पसंद करती है या नहीं इसका पता कुछ बातों से चल सकता है।

आंखों हैं सबसे अच्छा जुबान

आंखों हैं सबसे अच्छा जुबान

लड़की आपको देखकर नीचे देखती है, थोड़ा शर्माते हुए अपना सिर नीचे करती है, इधर-उधर देखकर फिर आपकी ओर देखती है तो यह एक मजबूत सिग्नल है कि वह आपकी ओर आकर्षित है। ऐसा माना जाता है कि जब आप किसी के लिए प्यार की फीलिंग रखते हैं, जो उसे बताई नहीं हैं तो तो उसकी आंखों में देखना मुश्किल होता है।

बॉडी लैंग्वेज करती है इशारा

बॉडी लैंग्वेज करती है इशारा

लड़की आपके सामने खड़ी होकर बालों में उंगली घुमाती है तो ये भी एक सिग्नल है। इसके अलावा बॉडी लैंग्वेज भी बहुत कुछ कहती है। अगर लड़की आपके करीब आती है और अक्सर छू देती है। या फिर लड़की अगर आपके साथ ड्रिंक या खाना शेयर करती है, तो ये भी आपको दोस्त से ज्यादा समझने का संकेत है।

अपने दोस्तों को बताना

अपने दोस्तों को बताना

अगर किसी लड़की ने आपको बारे में अपने दोस्तों और परिवार में भी करीबी लोगों को बताया हुआ है तो यह प्यार का संकेत है। रिलेशनशिप एक्सपर्ट बोनी विंस्टन कहते हैं कि अगर लड़की आपको अपने परिवार से मिलवाती है तो यह एक संकेत है कि वह वास्तव में आपको पसंद करती है और आपको अपने जीवन में चाहती है।

आपको देखने के बाद रिएक्शन

आपको देखने के बाद रिएक्शन

लड़की आपसे प्यार करती हैं या नहीं यह जानने का एक आसान तरीका आपको देखने के बाद का उसका रिएक्शन है। अगर वह आपसे प्यार करती है तो आप जैसें ही उसके सामने आएंगे, उसका चेहरा अचानक से खिल उठेगात। या फिर छोड़ा असहज भी हो सकती है। थोड़ा असामान्य बर्ताव प्यार की निशानी है।

आपको जानने की कोशिश करना

आपको जानने की कोशिश करना

अगर कोई लड़की किसी लड़के से प्यार करती है तो वह उसके बारें में जानने की कोशिश करती है। इसके लिए वो अक्सर ही लड़के के दोस्तों से बात करेगी। खासतौर से आपके रिलेशनशिप स्टेटस में उसको खास दिलचस्पी होगी।

बात करने की कोशिश करना

बात करने की कोशिश करना

लड़की अगर बिना किसी देर किए आपके मैसेज का रिप्लाई करती है। मैसेज का जवाब भी हां या ना में ना देकर दिलचस्पी से देती है। इतना ही नहीं वह बातों से बात निकालकर कोशिश करती है कि बातचीत आगे बढ़े तो बहुत मुमकिन है कि वह आप मे इन्ट्रेस्टेड है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी वो आपको फॉलो करेगी।

ये बातें भी अहम

ये बातें भी अहम

लड़की अगर आपसे प्यार करती हैं तो किसी और लड़की के साथ आपको घुलते-मिलते देखकर वो थोड़ा परेशानी फील करेगी। वो आपसे बाद में पूछेगी कि क्या बात हो रही थी। या आप किसी लड़की की तारीफ उसके सामने करेंगे तो उसका चेहरा उतर जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+