Saif Ali Khan सिक्योरिटी पर कितना रुपया खर्च करते हैं? घर की कीमत उड़ा देगी होश
Saif Ali Khan security: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान खूब चर्चा में हैं। बीती रात उनके घर में चोरी के इरादे से घुसे शख्स ने हमला कर दिया। अज्ञात शख्स द्वारा चाकू से हमला किए जाने के बाद सैफ अली बुरी तरह जख्मी हो गए थे, जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालांकि अब उनकी हालत खतरे से बाहर है।
घर में घुसे घुसपैठिए ने सैफ अली से हाथापाई करते हुए बार-बार चाकू से वार किया। सैफ अली खान के गले और रीढ़ की हड्डी में गंभीर जख्म हुए हैं। डॉक्टरों ने एक्टर की रीढ़ की हड्डी में धसे टूटे चाकू के टुकड़े को बाहर निकालने के लिए सर्जरी की है। इसके बाद एक्टर की एक प्लास्टिक सर्जरी भी की गई है।

सैफ अली खान पर हुए जानलेवा हमले के बाद बांद्रा की हाईप्रोफाइल सतगुरु शरण बिल्डिंग जहां पर सैफ अली का घर है उसकी सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। क्योंकि हमलावर ने हाई-प्रोफाइल सतगुरु शरण बिल्डिंग की मल्टी-लेयर सुरक्षा में सेंध लगाई वहीं लोगों के जेहन में ये भी सवाल उठ रहा है कि लगभग 1200 करोड़ की प्रापर्टी के मालिक सैफ अली की सुरक्षा में आखिर इतनी बड़ी चूक कैसे हुई?
सैफ अली खान के घर की कीमत
सैफ अली खान का घर मुंबई के सबसे पॉश एरिया में शुमार बांद्रा के हाईप्रोफाइल सतगुरु शरण बिल्डिंग में है। इस इमारत में सैफ का चार मंजिला आलीशन ड्यूप्लेक्स अपार्टमेंट जिसकी कीमत लगभग 55 करोड़ रुपये बताई जा रही है। सैफ करीना के इस घर को मशहूर इंटीनियर डिजाइन दर्शिनी शाह ने डिजाइन किया है। हाई प्रोफाइल लोग इस बिल्डिंग में रहते हैं जिसके चलते 24 घंटे कड़ी सुरक्षा रहती है।
सैफ अली की पड़ोसी करिश्मा ने सिक्योरिटी की खोली पोल
हालांकि इसी बिल्डिंग में रह रही एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने सैफ पर हुए हमले के बाद खुलासा किया कि वो हाउसिंग सोसाइटी से बीते एक साल से सिक्योरिटी बढ़ाने के लिए कह रही हैं। उन्होंने कहा वॉचमैन को प्रॉपर ट्रनिंग दी जानी चाहिए। उन्होंने खुलकर ये बात बोली कि इस तरह की इमरजेंसी को संभालने के लिए ये सिक्योरिटी गार्ड पर्याप्त नहीं है, अगर घर में ऐसे कोई घुस आए तो उससे परिवार का बचाव कैसे करेगा।
कैसी है सैफ के घर की सिक्योरिटी?
सैफ अली जिस बिल्डिंग में रहते हैं वहां पर चारों ओर सीसीटीवी कैमरा और सिक्योरिटी गार्ड तैनात रहते हैं। वहीं सैफ के घर में भी कैमरे लगे हुए है। सैफ और करीना कपूर के घर में किसी को बिना परमीशन के एंट्री नहीं मिलती।
सैफ अली खान सिक्योरिटी पर कितने रुपये खर्च करत हैं?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सैफ अली अपने घर और परिवार की सुरक्षा पर हर महीने लाखों रुपये खर्च करते हैं। अपने हाउस स्टॉफ को सैलरी के रूप में हर महीने लाखों रुपये देते हैं। सैफ अली खान ही नहीं करीना कपूर और उनके बच्चों की सुरक्षा के लिए बाउंसर हैं। जिसकी सलाना करोड़ों में सैलरी है।
हालांकि सैफ के साथ चलने वाले बाउंसर की सैलरी का खुलासा उन्होंने कभी नहीं किया लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बॉलीवुड एक्टर के बॉडीगार्ड की सैलरी करोड़ों में होती है। जैसे सलमान खान के बॉडीगाड जो हमेशा सुर्खियों में रहता है उसकी सैलरी लगभग 2 करोड़ है। ऐसे में अनुमान है कि सैफ अली खान बॉडीगार्ड की सैलरी करोड़ों में होगी।












Click it and Unblock the Notifications