सैफ अली खान पर हुए हमले पर महाराष्ट्र सीएम फडणवीस की आई पहली प्रतिक्रिया, जानिए क्या बताया?
Saif ali khan attack: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर उन्हीं के घर में चाकू से हुए हमले की घटना पर जमकर बवाल मचा हुआ है। बीती रात के ढाई बजे सैफ अली के मुंबई के बांद्रा स्थित घर में घुसे एक चोर ने एक्टर पर छह बार धारदार चाकू से वार किया। जिसमें एक्टर बुरी तहत जख्मी हो गए और उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
सैफ अली खान पर हुए हमले की घटना के बाद मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार लोगों के निशाने पर आ चुकी है। विपक्षी पार्टियों ने महाराष्ट की फडणवीस सरकार में कानून व्यवस्था के चकनाचूर हो जाने आरोप लगाया है। हालांकि सैफ पर हुए हमले पर सीएम फडणीस की पहली प्रतिक्रिया सामने आ गई है।

सीएम फडणवीस ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा "एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले से संबंधित मामले की सभी जानकारी पुलिस आपको दे रही है। पुलिस ने ये बता दिया कि ये किस तरह का हमला है। असल में इसके पीछे की वजह क्या है, हमले के पीछे क्या मंशा थी, ये सब आपके सामने है। उन्होंने कहा ये कहना बिलकुल गलत है कि मुंबई असुरक्षित है, हमारी मुंबई पूरी तरह से सुरक्षित है। उन्होंने कहा इस हमले के पीछे किस तरह की मंशा है, इससे संबधित और चीजें जल्द सामने आ जाएगी।"
#WATCH | Mumbai: On the attack on actor Saif Ali Khan, Maharashtra CM Devendra Fadnavis says, "Police has given you all details regarding this. What kind of attack is this, what is actually behind this and what was the intention behind the attack is all before you." pic.twitter.com/8lMegAtxNJ
— ANI (@ANI) January 16, 2025
सैफ अली पर हुए हमले की क्या है सच्चाई?
बता दें मुंबई पुलिस ने सैफ अली पर हुए हमले की जांच के लिए 10 टीमें गठित की है। पुलिस को घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की पड़ताल की, जिसमें देर रात कोई भी एंट्री करते हुए नजर नहीं आया। पुलिस को संदेह है कि हमलावर पहले से ही एक्टर के घर में छिपा हुआ था और बाद में उसने हमला किया। पुलिस को शक है कि ये सोची-समझी साजिश थी।
कैसे घायल हुए सैफ अली खान?
मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति सैफ अली के घर में घुसा। उस समय सैफ और उनके बच्चे सो रहे थे। मेड ने चोर को देख लिया तो वो चिल्लाई। जिसकी आवाज सुनकर सैफ अली वहां पहुंचे और नौकरानी को चोर से बचाने के लिए हाथापाई करने लगे और तब चोर ने सैफ पर चाकू से छह बार वार किया। जिसके बाद सैफ लहुलुहान होकर गिर पड़े और इतनी देर में चोर बिल्डिंग की फायर स्टेयर्स से भागने में कामयाब हो गया।
पुलिस के हाथ लगा ये अहम सुराग
लिस ने एक संदिग्ध को अरेस्ट किया है और सीसीटीवी फुटेज से हमला कर भागते हुए चोर की फोटो भी खंगाल ली है और उसकी तलाश तेज कर दी है।
जानें पूरा घटनाक्रम
- सैफ के बेटे जेह और जहांगीर के कमरे रात ढाई बजे घुसा एक अज्ञात शख्स।
- कमरे में चोर द्वारा की गई हलचल के बाद नौकरानी अरियाना फिलिक्स ने अज्ञात शख्स को पकड़ लिया
- नौकरानी की चीखने की आवाज सुककर सैफ अली बच्चों के कमरे में पहुंचे।
- नौकरानी को बचाने के लिए चोर से सैफ ने हाथापाई की तब उसने एक्टर पर चाकू से छह बार वार कर दिया।
- पुलिस के अनुसार ये चोर बिल्डिंग में बगल की बिल्डिंग से कूदकर घर में घुसा था।पुलिस ने आरोपी की पहचानसीसीटीवी से कर ली है।
- पुलिस के अनुसार कैमरे में भागते हुए केवल एक ही शख्स नजर आ रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है और जल्द अरेस्ट कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications