'मैं मॉर्डन हूं पर अपनी जड़ें कैसे भूल जाऊं, सनातन धर्म में मेरी गहरी आस्था' पति की पूजा पर प्रणिता सुभाष
नई दिल्ली, 03 अगस्त। अभिनेत्री प्रणिता सुभाष की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हैं। जिसमें वो अपने पति नितिन राजू की पूजा कर रही हैं। एक्ट्रेस खुद नीचे बैठी हैं और उनके पति नितिन चेयर पर बैठे हैं। इस तस्वीर को लेकर कई तरह के कमेंट आ रहे हैं। कुछ लोगों ने उन्हें पितृसत्ता को बढ़ावा देने वाला बता रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस ने अब ऐसे कमेंट्स करने वालों की क्लास लगाई है। उन्होंने निगेटिव कमेंट पर करारा जवाब दिया है।

'सनातन धर्म में मेरी गहरी आस्था'
एक्ट्रेस प्रणिता सुभाष ने कहा कि सनातन धर्म एक अवधारणा है जो बहुत सुंदर है। ये सभी को गले लगाता है और मेरी इसमें गहरी आस्था है। कोई आधिनिक हो सकता है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि कोई अपनी जड़ों को भूल जाए।

'मैं भारतीय परंपरा को मानने वाली लड़की'
प्रणिता ने कहा कि पति की पूजा करना मेरे लिए कोई नई बात नहीं है। मैं हमेशा दिल से एक पारंपरिक लड़की रही हूं और मूल्यों, रीति-रिवाजों और परिवार से जुड़ी हर चीज से प्यार करती हूं। मैं एक संयुक्त परिवार में रही हूं। घरेलू होने के नाते मुझे परंपराएं हमेशा से पसंद रही हैं।

भीमना अमावस्या पर की थी पति की पूजा
प्रणिता ने 28 जुलाई को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर साझा की थी। जिसका कैप्शन दिया था "भीमना अमावस्या"। सनातन धर्म में भीमना अमावस्या का विशेष महत्व है। ये माना जाता है कि इस दिन पूजा करने से घर में खुशहाली आती है। महिलाएं इन दिन पति की विधिवत पूजा करती हैं। ऐसा पति की लंबी आयु के लिए भी किया जाता है।

तस्वीर को लेकर ट्रोल हुईं प्रणिता
प्रणिता सुभाष की तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। यूजर्स ने इस पर जमकर कमेंट्स किए। उन्हें पितृसत्ता को बढ़ावा देने वाला तक कहा गया। जिसके बाद अब एक्ट्रेस ने पलटवाल किया है। अपने अनुष्ठान का बचाव करते हुए ह बचपन से ही इस पर विश्वास करती हैं। यह भी पढ़ें| प्रणिता सुभाष : प्रसव पीड़ा के दौरान मेरी चीख से छत गिरा दी

'ग्लैमर के साथ अपनी जड़ें मैं नहीं भूली'
मैं एक अभिनेत्री हूं और यह क्षेत्र अपने ग्लैमर के लिए जाना जाता है। इसका मतलब यह नहीं है कि मैं एक अनुष्ठान का पालन नहीं कर सकती। प्रणिता ने कहा इन्हीं सब चीजों की बीच मैं पली बढ़ी हूं और मैं इस पर पूरी तरह विश्वास करती हूं। उन्होंने कहा कि मेरे परिवार के अन्य सदस्यों ने भी ये सब किया है। प्रणिती ने कहा 'मैंने पिछले साल भी पूजा की थी जब मेरी नई नई शादी हुई थी।
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications