तो ऐसे हुई अतुल परचुरे की मौत, पत्नी सोनिया ने बताई पति के दर्द की भयानक कहानी
Atul Parchure Wife Sonia: फेमस कॉमेडियन और एक्टर अतुल परचुरे के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। 57 साल की उम्र में एक्टर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। वह कैंसर से पीड़ित थे। गत 14 अक्टूबर 2024 को उन्होंने आखिरी सांस ली।
फेमस कॉमेडियन रह चुके हैं अतुल परचुरे
अतुल परचुरे टीवी के फेमस कॉमेडी शो 'कपिल शर्मा शो' का हिस्सा रहे थे। इसके अलावा उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया था। वह थिएटर के मंझे हुए कलाकार थे। उनके निधन की खबर के बाद से आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक काफी दुखी हो गए हैं।

अतुल परचुरे की पत्नी ने बयाम किया दर्द
दिवंगत एक्टर अतुल परचुरे अपने पीछे पत्नी सोनिया परचुरे और बेटी सखील परचुरे को छोड़ गए हैं। एक्टर की पत्नी सोनिया परचुरे एक मशहूर डांसर हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में अतुल परचुरे के आखिरी दिनों की दर्दनाक कहानी बताई है।
'2 साल पहले चला था कैंसर का पता'
सोनिया परचुरे ने एक इंटरव्यू में बताया है- अतुल को दो साल पहले ही कैंसर का पता चला था। इस दौरान मैं अपने पति के साथ मजबूती से खड़ी थी। अतुल शुरू से ही मेरे हीरो थे। उन्हें ऐसी स्थिति में देखकर बहुत दुख होता था। उन्हें डॉक्टर की बात चुपचाप सुननी पड़ रही थी।
'अतुल परचुरे की आवाज चली गई थी'
सोनिया परचुरे ने बताया- अतुल चुपचाप सुनने वालों में से नहीं थे लेकिन मुझे एहसास हो गया कि ये बीमारी कितनी असहनीय है और फिर भी मेरे पति खुद को खुश दिखा रहे हैं। एक समय तो उनकी आवाज ही चली गई थी। उनकी हालत देखकर मैं बस यही सोचती थी कि उन्हें इससे कैसे बाहर निकालूं।
'लोगों ने अतुल के लिए मांगी थी दुआ'
सोनिया ने आगे कहा- कैंसर पर काबू पाने के बाद अतुल ने नाटक के जरिए एक्टिंग में वापसी की थी लेकिन पिछले दो हफ्ते से अतुल की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन उसी दौरान उनकी मौत हो गई। सोनिया ने इस दौरान अतुल के लिए फैंस के प्यार को भी बयां किया। उन्होंने बताया कि लोग उनके लिए दुआ कर रहे थे। अतुल के अचानक चले जाने से लोगों को सदमा लगा है।












Click it and Unblock the Notifications