टीवी पर 'श्रीराम' बनना क्यों नहीं है आसान? अरुण गोविल, गुरमीत और प्रभास का छिन गया था सुख-चैन!
ShriRam Characters on TV: अरुण गोविल एक ऐसे एक्टर हैं, जिन्हें लोगों ने कभी एक्टर नहीं समझा बल्कि लोग उनकी एक्टिंग के इतने कायल हुए कि उन्हें स्वयं प्रभु श्रीराम समझकर उन्हें पूजने लगे। कई बार एक्टर के फैंस उन्हें देखकर उनके पैर भी पड़ गए। ऐसे ही गुरमीत चौधरी और प्रभास ने भी पर्दे पर श्रीराम का किरदार निभाकर फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मगर क्या आप जानते हैं कि ये किरदार निभा पाना इन तीनों ही एक्टर्स के लिए टेढ़ी खीर जैसा था।
अरुण गोविल ने रामानंद सागर की 'रामायण' में राम की भूमिका निभाई थी। एक्टर उस किरदार में मानो रम से गए थे। उन्हें देखकर लोगों के मन में श्रीराम की ठीक वैसी ही छवि बन गई। वैसे अरुण अकेले नहीं हैं, जिन्होंने श्रीराम के इस मुश्किल किरदार को निभाया।

इस कड़ी में गुरमीत चौधरी और प्रभास भी शामिल हैं। ये ऐसे एक्टर्स हैं, जिन्हें लोगों ने प्रभु श्रीराम के रोल में काफी पसंद किया। हालांकि, सरल दिखने वाला प्रभु श्रीराम का कैरेक्टर निभा पाना बिल्कुल भी आसान नहीं था।
अरुण गोविल को थी ये लत
सबसे पहले बात करते हैं अरुण गोविल की। पर्दे पर वो तेज, सरलता और धीरज देखकर लोगों के मन में श्रीराम की छवि अरुण ने सालों पहले ही बना ली थी। मगर अरुण गोविल का ये तजुर्बा कहता है कि उनके लिए ये सब बिल्कुल भी आसान नहीं था। एक्टर को राम का किरदार निभाने के बाद फिर दूसरे किसी भी रोल के लिए जगह ही नहीं मिली। साथ ही एक्टर को अपनी सारी आदतों से भी दूरी बनाकर रखनी पड़ी। अरुण को सिगरेट की काफी तलब थी।
एक्टर ने किरदार के लिए ली सौगंध
एक दफा एक फैन ने अरुण गोविल को सिगरेट पीते हुए पकड़ लिया। फैन का गुस्सा इस कदर फूटा कि बोल दिया हम तो आपको भगवान समझते हैं और आप ये सब कर रहे हैं। फैन की ये बात अरुण के दिल पर कुछ ऐसे लगी कि उन्होंने फैसला कर लिया कि उन्हें भगवान मानने वाले लोगों का दिल वे बिल्कुल भी नहीं तोड़ेंगे। ऐसे ही अरुण ने अपनी ऐसी कई आदतों को सुधारा, जिससे उनके फैंस और उन्हें स्वयं प्रभु श्रीराम मानने वालों को परेशानी थी।
साधु बन गए गुरमीत चौधरी!
साल 2008 में गुरमीत चौधरी को प्रभु श्रीराम का रोल मिला। आपको जानकर हैरानी होगी कि गुरमीत को ये रोल उकी आंखों की वजह से मिला था। ऐसे में अपने तेजस्वी नयन पर्दे पर दिखाने के लिए एक्टर को कई तरह के त्याग करने पड़े। जैसे ही जंग फूड को छोड़ना। इसके साथ ही गुरमीत ने अपने बाल भी लंबे समय तक बढ़ाए रखे थे। गुरमीत ने यहां तक कि अपनी कई आदतों को इस किरदार के लिए छोड़ दिया था।
श्रीराम के किरदार में रम गए प्रभास
अब बात करते हैं साउथ सुपरस्टार प्रभास की। प्रभास के लिए भी श्रीराम का ये किरदार इतना आसान नहीं था। एक्टर ने अपने को इस रोल में ढालने के लिए नॉन वेज से दूरी बना ली थी। प्रभास जब इस किरदार की शूटिंग ही कर रहे थे तो लोग उन्हें भगवान मानने लगे थे। एक्टर किसी भी फैन के लिए रोल मॉडल जैसा होता है।
ऐसे में अपने फैंस के लिए एक्टर ने शराब और अल्कोहॉल से दूरी बनाकर रखी। प्रभास ने राम के किरदार के लिए एकदम साधु जैसा जीवन जीना शुरू कर दिया था। या यूं कहें कि प्रभास श्रीराम के किरदार में पूरी तरह से ढल चुके थे।












Click it and Unblock the Notifications