एडवांस बुकिंग में 'हाउसफुल 5' को मिला तगड़ा रिस्पॉन्स, कलेक्शन देख अक्षय कुमार की खुशी पांच गुना बढ़ जाएगी
Housefull 5 Advance Booking Report: मल्टीस्टारर फिल्म हाउसफुल 5 को रिलीज होने में बस एक दिन बचा है। फिल्म 6 जून को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के ट्रेलर को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है। अब एक्टर्स भी इसे प्रमोट करने में जुटे हुए हैं। मेकर्स भी इसका बज बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसके साथ ही फिल्म की एडवांस बुकिंग भी चालू हो गई है।
शुरुआती आंकड़ें काफी अच्छे दिख रहे हैं। जिसके बाद ये उम्मीद लगाई जा रही है कि फिल्म ओपनिंग डे पर तगड़ा कलेक्शन करने वाली है। उम्मीद ये भी लगाई जा रही है कि फिल्म सलमान खान की सिंकदर को पीछे छोड़ सकती है।

ट्रेड साइट सैकनिल्क के मुताबिक 'हाउसफुल 5' की अब तक 1 लाख 41 हजार टिकिट्स बुक हो चुकी हैं। जिसका ग्रॉस कलेक्शन 4.38 करोड़ रुपये है। ये टिकिट्स पूरे भारत के शोज के बिके हैं। ब्लॉक सीट्स को देखें तो फिल्म ने अभी तक 9.59 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। ये आंकड़ा रिलीज के एक दिन पहले का है। हालांकि ये आंकड़ां और बढ़ सकता है। इन आंकड़ों को देखते हुए थिएटर मालिकों में भी बहार है। उनका मानना है कि बुकिंग का सिलसिला ऐसा ही जारी रहा तो फिल्म 20-25 करोड़ की ओपनिंग ले सकती है।
वहीं, पिंकविला ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि फिल्म 18-20 करोड़ रुपये की ओपनिंग ले सकती है। हालांकि अभी स्पॉट बुकिंग के भी आंकड़ें सामने आएंगे। जिससे फिल्म की कमाई आराम से 30 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है। ऐसे ये अक्षय कुमार के करियर की बड़ी फिल्म बन सकती है। बता दें, हाउसफुल के पिछले पार्ट्स ने अभी तक करीब 500 करोड़ रुपये की कमाई बॉक्स ऑफिस में की है।
हाउसफुल के पिछले चार पार्ट्स का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
हाउसफुल (2010): 74.4 करोड़
हाउसफुल 2 (2012): 114 करोड़
हाउसफुल 3 (2016): 107.7 करोड़
हाउसफुल 4 (2019): 206 करोड़
टोटल कलेक्शन : 502.01 करोड़ रुपए
हाउसफुल 5 के साथ मेकर्स ने एक नया प्रयोग किया है। फिल्म के दो वर्जन रिलीज हो रहे हैं। इसे A और B नाम दिया गया है। जिसने फिल्म का बज और बढ़ा दिया है। अब देखना ये है कि कौन सा फिल्म का वर्जन लोगों को पसंद आता है। हालांकि एक दिन बाद इस बात से भी पर्दा उठ जाएगा।
फिल्म में अक्षय कुमार के साथ रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, जैकलीन, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, डिनो मोरिया, चित्रांगदा सिंह, रंजीत और निकिता धीर जैसी एक्ट्रेस नजर आएंगी फिल्म को तरुण मनसुखानी ने डायरेक्ट किया है।












Click it and Unblock the Notifications