भोजपुरी लेडीस्टार अक्षरा सिंह पर औरंगाबाद में हुआ भयानक हमला, बाल-बाल बचीं एक्ट्रेस, जानें क्या हुई थी बात
Akshara Singh: भोजपुरी फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि औरंगाबाद के दाउदनगर में मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह पर हमला हुआ है। ये हमला किसी और ने नहीं बल्कि उनके फैंस ने ही किया है। हमले में अक्षरा सिंह बाल-बाल बच गई हैं। वहीं बचाव में एक पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।
औरंगाबाद के दाउदनगर में अक्षरा सिंह पर हमला
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अक्षरा सिंह को गत 17 जनवरी 2024 की दोपहर को औरंगाबाद के दाउदनगर में एक शोरूम का उद्घाटन करने के लिए पहुंचना था। लेकिन कोहरे के कारण फ्लाइट लेट होने की वजह से वह दोपहर की जगह उस दिन शाम में दाउदनगर पहुंची थीं। उनके देर से आने की वजह से फैंस काफी गुस्सा हो गए थे।

अक्षरा सिंह पर फैंस ने किया हमला
दूसरी तरफ जैसे ही अक्षरा सिंह स्पॉट पर पहुंचीं, तो सेल्फी लेने वालों की होड़ लग गई और उन्होंने एक्ट्रेस को घेर लिया था। ऐसे में अक्षरा को देखकर भीड़ बेकाबू हो गई थी। लोगों को कंट्रोल करना मुश्किल हो रहा था। इस भीड़भाड़ में कुछ फैंस को चोट भी लग गई थी। चोट लगने से वह गुस्सा हो गए थे। इसी दौरान धक्का मुक्की में चोट खाए लोगों ने ही अक्षरा सिंह पर हमला बोल दिया था।
अक्षरा सिंह को बचाते हुए एक पुलिस कर्मी हुआ घायल
भीड़ में मौजूद चोटिल लोगों ने एक्ट्रेस अक्षरा सिंह पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए था। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने घेरे में लेकर अक्षरा को सुरक्षित बचा लिया था जिससे उन्हें चोट नहीं लगी। अक्षरा को सुरक्षित वहां से निकाल लिया गया था। हालांकि अक्षरा सिंह को बचाने के दौरान एक पुलिसकर्मी घायल हो गया था। पत्थर लग कर उसका सिर फूट गया था। घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए दाउदनगर के सरकारी अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल वह खतरे से बाहर है।
साल 2022 में भी अक्षरा सिंह पर हुआ था हमला
आपको बता दें कि इस मौके पर कुछ देर के लिए काफी अफरा तफरी मच गई थी जिसे बाद में पुलिस ने संभाला था। घटना के बाद अक्षरा सिंह को दाउदनगर से सुरक्षित वापस रवाना कर दिया गया था। जानकारी के अनुसार अक्षरा सिंह पर साल 2022 में भी एक बड़ा हमला हुआ था। उस समय वह महाराष्ट्र के बदलापुर महोत्सव में हिस्सा लेने गई थीं। वहां भी उन पर पत्थर बरसाए गए थे। उस घटना में भी अक्षरा सिंह बाल-बाल बची थीं।












Click it and Unblock the Notifications