'तालिबान हमारे साथ...' एंजेलिना जोली ने अपने पहले इंस्टा पोस्ट में शेयर की अफगान मासूम की आपबीती

नई दिल्ली, 21 अगस्त: हॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस एंजेलिना जोली ने अपना अकाउंट बनाकर इंस्टाग्राम पर कदम रख दिया है। इस बीच अपने पहले ही पोस्ट से एंजेलिना ने सबको हैरान कर दिया। उन्होंने पहले पोस्ट में अपनी फोटो या वीडियो को ना शेयर करते हुए एक अफगानी लड़की का दर्दभरा लेटर साझा किया है। इस खत के जरिए उन्होंने अफगानिस्तान में हो रही तालिबानी क्रूरता पर ह्यूमन राइट्स की आवाज बुलंद की है। इंस्टा पर उनका यह पोस्ट अंदर से झकझोर देने वाला हैं।

अफगानी बच्ची का लेटर किया पोस्ट

अफगानी बच्ची का लेटर किया पोस्ट

दरअसल, एंजेलिना जोली हॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ-साथ एक सोशल एक्टिविस्ट भी हैं, अब जब वो पहली बार इंस्टाग्राम पर आईं तो उन्होंने अपने पहले पोस्ट के जरिए ही पूरी दुनिया के सामने अफगानिस्तान में घट रहे हालातों पर मानव अधिकारों की बात कही। एक्ट्रेस ने एक अफगानी बच्ची के हाथों से लिखे लेटर की कुछ तस्वीरें शेयर की, जिसमें उस बच्ची ने अपनी आपबीती के बारे में बताया है।

एक्ट्रेस को बच्ची ने भेजा खत

एक्ट्रेस को बच्ची ने भेजा खत

एक्ट्रेस ने बताया कि यह लेटर मुझे अफगानिस्तान की एक बच्ची की ओर से भेजा गया है। अभी अफगानिस्तान के लोग सोशल मीडिया पर कुछ भी लिखने और बोलने के अधिकार को खो चुके हैं। इसलिए मैं इंस्टाग्राम पर उनकी कहानियों और दुनियाभर में उन लोगों की आवाज साझा करने आई हूं, जो अपने बुनियादी मानवाधिकारों के लिए लड़ रहे हैं।

जानिए लेटर में क्या बताया?

जानिए लेटर में क्या बताया?

अपने खत में लड़की ने बताया है कि उनको तालिबान के सत्ता में आने के बाद स्कूल जाने से लेकर हर चीज में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वो पूरी तरह से घबराईं हुईं हैं। लेटर में लड़की ने लिखा कि हमारे सारे अधिकार छीन गई हैं। जबसे आतंकियों ने देश पर कब्जा किया हैं हमारे अंजर डर का माहौल है। इसके साथ ही बच्ची ने बताया कि अब ऐसा लग रहा है जैसे हमारे सारे सपने हमसे छीन गए हैं।

'अधिकारों के लिए अपनी उठानी चाहिए आवाज'

'अधिकारों के लिए अपनी उठानी चाहिए आवाज'

एक्ट्रेस ने लड़की के लेटर की तीन तस्वीरें शेयर की हैं, इसके साथ ही उन्होंने कुछ महिलाओं की भी फोटो साझा की है, जिसमें वो पीठ दिखाकर खड़ी हुई नजर आ रही हैं। अपने पोस्ट में एंजेलिना जोली ने बताया कि हमें इन लोगों के अधिकारों के लिए अपनी आवाज उठानी चाहिए, इन दिनों को भय के साए में जीने को मजबूर हैं।

20 साल बाद फिर ये देखना बेहद दुखद...

20 साल बाद फिर ये देखना बेहद दुखद...

इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में बताया कि 9/11 की घटना से दो हफ्ते पहले वो अफगानिस्तान की सीमा पर थी, जहां उन्होंने अफगान शरणार्थियों से मुलाकात की थी, जो उस वक्त तालिबान के डर से भागकर आए थे। यह बीस साल पहले था। वहीं अब अफगानों को अपने देश में व्याप्त भय और अनिश्चितता के कारण फिर से विस्थापित होते देखना दुखद है।

तालिबान का कब्जा, दहशत में लोग

तालिबान का कब्जा, दहशत में लोग

आपको बता दें कि हाल ही में 15 अगस्त को तालिबान के आतंकियों ने काबुल पर कब्जा कर लिया था, जिसके बाद लगातार देश के लोगों में दहशत का माहौल हैं। लोग अपनी जान बचाने के लिए देश छोड़कर भाग रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ तालिबान की ओर से महिलाएं पर अत्याचारों की खबरें भी लगातार सामने आ रही हैं। आतंकी निहत्थे लोगों पर गोलियां बरसा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+