'गुफी अंकल ने सुबह बात की फिर सो गए उसके बाद...', आखिरी वक्त में कैसा था 'शकुनि मामा' का हाल, भतीजे ने बताया

Gufi Paintal Death: महाभारत के 'शकुनि मामा' उर्फ गुफी पेंटल का 78 वर्ष की उम्र में 5 जून की सुबह 9 बजे निधन हो गया है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की वजह से उनका निधन हुआ है।

Gufi Paintal Nephew Hiten Paintal

Gufi Paintal Nephew Hiten Paintal: महाभारत शो में 'शकुनि मामा' के नाम से मशहूर दिग्गज अभिनेता गुफी पेंटल का आज सोमवार 5 जून की सुबह मुंबई में निधन हो गया। वह 78 सालों के थे। गुफी पेंटल को कुछ दिनों पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका निधन उम्र संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं के कारण हुई है। अब उनके आखिरी वक्त का हाल उनके भतीजे और अभिनेता हितेन पेंटल ने बताई है।

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक गुफी पेंटल के भतीजे हितेन पेंटल ने कहा, ''गुफी अंकल का आज सुबह करीब 9 बजे निधन हो गया। हमारे लिए यह एक बहुत ही मुश्किल भरी सुबह रही है। वह ठीक हो रहे थे और आज अचानक उनका निधन हो गया। असल में गुफी अंकल आज सुबह उठे और हमसे बात भी की। थोड़े देर बाद फिर वह सो गए। उसके बाद वह सोते ही रहे और उठे ही नहीं। नींद में ही उनकी मृत्यु हो गई। हमें बताया गया है कि उनके दिल ने काम करना बंद कर दिया था।''

Gufi Paintal Nephew Hiten Paintal

गुफी पेंटल को सात से आठ दिन पहले अंधेरी के एक अस्पताल में ले जाया गया था। जिस वक्त उनकी हालात काफी नाजुक थी। पिछले काफी वक्त से गुफी पेंटल की तबीयत ठीक नहीं थी।

Gufi Paintal Nephew Hiten Paintal

हितेन ने दो दिन पहले मीडिया को गुफी पेंटल का हेल्थ अपडेट भी दिया था। उस समय हितेन ने कहा खा, "गुफी अंकल उम्र से संबंधित समस्याओं के कारण कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। शुरुआत में उन्हें दिल की बीमारी थी और बाद में किडनी की समस्या हो गई। दो दिन पहले तक उनकी हालत गंभीर थी। लेकिन कल डॉक्टरों ने हमें सूचित किया कि उनकी हालात अभ गंभीर है। उन्हें आईसीयू में रखा गया था। हम उनके जल्द ठीक होने की उम्मीद और प्रार्थना कर रहे हैं।"

Gufi Paintal Nephew Hiten Paintal

गुफी पेंटल न केवल महाभारत में अपनी भूमिका के लिए जाने जाते हैं, बल्कि कानून, सौदा, अकबर बीरबल, कर्ण संगिनी और कई अन्य शो का भी हिस्सा रहे हैं। आखिरी बार उन्हें शो जय कन्हैया लाल की में देखा गया था। उन्होंने फिल्मों और टीवी शो के अलावा निर्देशन में भी काम किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+