'अगर पाकिस्तानी फिल्म को भारत में रिलीज किया..' ''मौला जट्ट' का हिंदुस्तानी भाऊ ने किया विरोध
पाकिस्तानी फिल्म 'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट' भारत में रिलीज को लेकर चर्चा में है। अब हिंदुस्तानी भाऊ से इसका विरोध किया है।
Hindustani Bhau on Pakistani Film: पाकिस्तानी फिल्म 'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट' की पाकिस्तान में ही नहीं बल्कि अन्य देशों में भी है। 15 अक्टूबर को पाक सिनेमा के मशहूर अभिनेता फवाद खान की ये फिल्म दुनियाभर में रिलीज हुई थी। इस बीच अब मांग उठ रही है कि, इसे भारत में भी रिलीज किया जाए। हालांकि अब इस फिल्म का हिंदुस्तानी भाऊ ने विरोध किया है।

पाकिस्तानी फिल्म के भारत में रिलीज होने की उठी मांग
मौला जट्ट थियेटर में करोड़ों रुपये की कमाई कर रही है, लेकिन पिछले दिनों खबर आई थी कि इस फिल्म को अब भारत में भी रिलीज की जाएगी। जिसके बाद लगातार इस फिल्म का कड़ा विरोध किया जा रहा है। अब हिंदुस्तानी भाऊ ने भी फिल्म रिलीज होने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
Recommended Video

हिंदुस्तानी भाऊ ने किया खुलकर विरोध
द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट के भारत में रिलीज होने को लेकर हिन्दुस्तानी भाऊ ने कहा, "द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट एक पाकिस्तानी फिल्म है, जिसमें सभी पाकिस्तानी कलाकारों ने काम किया। अब यहां पर कुछ ऐसे एजेंट है जो इस फिल्म को यहां रिलीज करना चाहते हैं, जिसका एमएनएस ने विरोध किया है, अब मैं हिन्दुस्तानी भाऊ एमएनएस के सपोर्ट में हूं।"

बोले- 'अगर ये फिल्म भारत में रिलीज हुई तो...'
हिन्दुस्तानी भाऊ ने फिल्म का विरोध करते हुए आगे कहा कि, "अगर किसी भी थिएटर में किसी ने भी इस फिल्म को रिलीज करने की कोशिश की तो वो थिएटर वाला खुद जिम्मेदार होगा।" हिन्दुस्तानी भाऊ ने हिंदुस्तान का सपोर्ट करते हुए आगे कहा कि, "तुम्हारी फिल्म, तुम्हारा सबकुछ उधर, इधर नहीं, ये हमारा नया हिन्दुस्तान है।"

इस दिन भारत में रिलीज हो सकती है फिल्म
बता दें कि, पिछले कुछ दिनों से यह फिल्म लगातार सुर्खियों में है। फिल्म ने पाकिस्तान में ही नहीं बल्कि अन्य देशों में भी ताबड़तोड़ कमाई की। ऐसे में दावा किया जा रहा है कि, 23 दिसंबर को ये फिल्म भारत में भी रिलीज की जाएगी। इस खबर के सामने आने के बाद महाराष्ट्र नव निर्माण सेना ने इसका खूब विरोध जताया है।

महाराष्ट्र के नव निर्माण सेना ने भी किया था विरोध
महाराष्ट्र के नव निर्माण सेना का कहना था कि, वह इस फिल्म को भारत में रिलीज नहीं होने देंगे। इसके बाद अब हिंदुस्तानी भाऊ भी फिल्म के भारत में रिलीज होने का जमकर विरोध कर रहे हैं। खैर जब से द लीजेंट ऑफ मौला जट्ट के भारत में रिलीज होने की खबर सामने आई है, तभी से इस फिल्म का जमकर विरोध हो रहा है। अब देखना होगा कि, पाकिस्तान की ये फिल्म क्या भारत में रिलीज होगी या फिर नहीं।












Click it and Unblock the Notifications