इस शख्स के चलते हिना खान की हो गई थी बुरी हालत, पिता की मौत के बाद जो हुआ वो आप सोच नहीं सकते
Hina Khan: टीवी की फेमस एक्ट्रेस हिना खान इस समय ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। वह इस गंभीर बीमारी के तीसरे स्टेज पर हैं और उनका ट्रीटमेंट शुरू हो चुका है। हिना खान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं जिसमें उन्होंने अपने शरीर के दाग दिखाए थे जो ये साफ दर्शा रहे थे कि वह कीमोथेरेपी के किस दर्द से गुजर रही हैं।
2021 में हिना खान के पिता की हुई थी मौत
आपको बता दें कि हिना खान ने 20 अप्रैल 2021 को अपने पिता को हमेशा के लिए खो दिया था। हिना खान के पिता को हार्ट अटैक आया था। उस वक्त हिना अपने काम के सिलसिले में जम्मू कश्मीर में थीं। जैसे ही उन्हें पिता के निधन के बारे में पता चला, वह काफी टूट गई थीं और काम को बीच में छोड़कर तुरंत मुंबई लौट आई थीं।

पिता के करीब थी हिना खान
हिना खान ने खुद बताया था कि वह अपने पिता असलम खान के बहुत करीब थी। वह पाप से बहुत प्यार करती थीं। ऐसे में उनके पापा के यूं अचानक दुनिया को अलविदा कह देने से वह काफी परेशान हो गई थीं। पिता की मौत के चलते हिना खान डिप्रेशन में भी चली गई थीं।
पिता की मौत परेशान रहने लगी थीं एक्ट्रेस
कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि हिना खान पिता की मौत के बाद से काफी परेशान रहने लगी थीं। वह लंबे समय तक बीमार भी हो गई थीं। पिता की मौत से कुछ समय पहले ही हिना खान ने फैमिली वेकेशन काफी इन्जॉय किया था। हिना खान का पूरा परिवार इस वेकेशन पर काफी खुश नजर आया था। वेकेशन से लौटते ही जहां हिना काम के सिलसिले में कश्मीर चली गई थीं, वहीं उनके पिता को मुंबईमें हार्ट अटैक आ गया था।
कैंसर के दर्द से तड़प रही हैं हिना खान
हिना खान ने एक वीडियो में बताया था कि वह कैंसर के बारे में सुनकर पहले काफी डर गई थीं, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी है और वह इस जंग को जीतना चाहती हैं। उन्होंने लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक करने का फैसला किया है। लेकिन अब भी वह दर्द से तड़प रही हैं।
हिना खान ने लिखा- प्लीज अल्लाह मुझे बचा लो
हिना खान सोशल मीडिया के जरिए लोगों को अपना हेल्थ अपडेट दे रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट लिखा है, जिससे जाहिर होता है कि वह बहुत ज्यादा दर्द में हैं। उन्होंने लिखा है- अल्लाह के सिवाय कोई आपके दर्द को दूर नहीं कर सकता। प्लीज अल्लाह, प्लीज, मुझे ठीक कर दो। इसके साथ उन्होंने इमोशनल इमोजी बनाया है और दुआ में हाथ उठाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications