Hina Khan Viral Video: गिरते-गिरते बचीं हिना खान, हाई हील्स में लड़खड़ाई एक्ट्रेस की चाल और फिर...

एकता कपूर की दिवाली पार्टी में हिना खान पहुंची जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान एक्ट्रेस हाई हील्स के कारण पैर फिसल गया।

Hina Khan Viral Video टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान अक्सर अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। चाहे वेस्टर्न हो या फिर इंडियन हिना खान हर लुक को बेहद कॉन्फिडेंस कैरी करती हैं। एक्ट्रेस का फैशन सेंस फैंस को भी खूब पसंद आता है। लेकिन इस बार एक्ट्रेस का कॉन्फिडेंस थोड़ा सा डगमगा गया। जी हां हिना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह गिरते-गिरते बचीं।

हिना खान का वायरल वीडियो

हिना खान का वायरल वीडियो

बीती रात हिना खान फिल्म निर्माता एकता कपूर की दिवाली पार्टी में पहुंची। इस दौरान उन्होंने लाइट ब्लू कलर की साड़ी पहनी हुई थी। इस इंडियन लुक में हमेशा की तरह एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थीं। एक्ट्रेस के फैंस को भी उनका ये लुक काफी पसंद आया। लेकिन हिना खान को इस बार साड़ी पहनना भारी पड़ गया।

हाई हील्स में बिगड़ा बैलेंस

हाई हील्स में बिगड़ा बैलेंस

हिना खान की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें वह साड़ी पहने पैपराजी के सामने पोज देती हुई नजर आईं। पोज देने के बाद एक्ट्रेस ने पैपराजी को दिवाली विश किया और वह घर के अंदर जाने के लिए तुरंत मुड़ गई। लेकिन इस दौरान एक्ट्रेस का पैर साड़ी में उलझ गया जिसकी वजह से उनकी हील्स का बैलेंस बिगड़ जाता है।

बाल-बाल टला हादसा

बाल-बाल टला हादसा

वीडियो में देखा जा सकता है कि हिना खान ने कैसे अपना बैलेंस संभाला और वह वहां से अंदर की ओर रवाना हो गई। हिना खान ने बैलेंस बिगड़ने के दौरान दीवार को पकड़ा जिससे वह बाल-बाल गिरने से बच गई। ये वीडियो विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

यूजर्स ने की एक्ट्रेस की तारीफ

यूजर्स ने की एक्ट्रेस की तारीफ

हालांकि हिना खान के गिरने पर फैंस ने उनको सही से चलने की सलाह दी। तो वहीं कुछ फैंस ने उनके इंडियन लुक की जमकर तारीफ की। एक यूजर ने लिखा- 'थोड़ा आराम से'। एक अन्य यूजर ने उनके फैशन सेंस की तारीफ कर लिखा, 'हिना खान का फैशन सेंस हमेशा टॉप पर रहता है'।

हिना खान का वर्कफ्रंट

हिना खान का वर्कफ्रंट

मशहूर टीवी सिरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है से घर-घर मशहूर होने वाली एक्ट्रेस हिना खान की काफी लोकप्रियता हासिल की। हालांकि कुछ सालों बाद उन्होंने इस शो को छोड़ दिया था और फिर उनकी बिग-बॉस में एंट्री हुई। वहीं उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो, हिना जल्द अब अपनी दूसरी फिल्म लाइन्स में नजर आने वाली हैं। इसके बाद उनकी अगली फिल्म होगी 'विश लिस्ट'। इसके अलावा हिना खान ने कई वीडियो भी रिलीज किए है जिसमें उनकी शाहीर शेख के साथ शानदार कैमिस्ट्री देखने को मिली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+