फिजियोथेरेपिस्ट के पास पहुंचीं हिना खान, सिद्धार्थ शुक्ला के साथ है कनेक्शन, दोस्त के लिए लिखी ऐसी बात
Hina Khan Visit Physiotherapist: एक्ट्रेस हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लोगों को बताया है कि वह अपने हेल्थ का ख्याल रखते हुए फिजियोथेरेपिस्ट के पास पहुंची हैं।

Hina Khan Visit Physiotherapist: टीवी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। पिछले दिनों रमाजान के पावन महीने में हिना खान अपनी मां और भाई के साथ उमराह करने गई थीं। उस समय उनकी कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। फिलहाल हिना खान अपनी हेल्थ को सीरियल्सी लेते हुए फिजियोथेरेपिस्ट के पास पहुंची हैं। उन्होंने इसकी जानकारी खुद लोगों को दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों को बताया है कि वह अपने खास दोस्त दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के बताए गए फिजियोथेरेपिस्ट के पास पहुंची हैं।
फिजियोथेरेपिस्ट के पास पहुंचीं हिना खान
हाल ही में एक्ट्रेस हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लोगों को बताया है कि वह अपने हेल्थ का ख्याल रखते हुए फिजियोथेरेपिस्ट के पास पहुंची हैं। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने अपने दोस्त दिवंत एक्ट्र सिद्धार्थ शुक्ला को याद किया और बताया कि जिस फिजियोथेरेपिस्ट के पास वह पहुंची हैं उसके बारे में उन्हें सिद्धार्थ शुक्ला ने ही बताया था।
हिना खान ने सिद्धार्थ शुक्ला को किया याद
आपको बता दें कि हिना खान और सिद्धार्थ शुक्ला की बॉन्डिंग सभी लोगों ने 'बिग बॉस सीजन 14' में देखी थी। ये दोनों मेंटर बनकर बिग बॉस के घर में गए थे। इन दोनों ने एक-दूसरे से स्ट्रॉन्ग बॉन्ड भी शेयर किया था। उस दौरान सिद्धार्थ शुक्ला ने हिना खान को अपने नए थेरेपिस्ट के बारे में भी बताया था। अब हिना खान सिद्धार्थ के बताए गए थेरेपिस्ट के पास ही अपने इलाज के लिए पहुंची हैं।

इंस्टाग्राम पर थेरेपिस्ट के लिए हिना ने लिखी ऐसा बात
हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में क्लीनिक की फोटो शेयर करते हुए हिना खान ने लिखा है- बिग बॉस में मुझे अपने थेरेपिस्ट से इंट्रोड्यूस कराने के लिए थैंक यू मेरे दोस्त। मिस यू सिद्धार्थ शुक्ला। इस पोस्ट पर उनके थेरेपिस्ट ने भी कमेंट किया है। उन्होंने लिखा है- मुझ में भरोसा दिखाने के लिए हिना तुमको थैंक यू। मैं सिद्धार्थ शुक्ला को जितना थैंक यू कहूं, कम है। बहुत याद आती है उसकी। इसके बाद हिना ने रिप्लाई करते हुए लिखा है- वो स्वर्ग से हम दोनों पर पक्का हंस रहा होगा। साथ ही हिना ने कुछ और तस्वीरें शेयर की हैं जो कप्पिंग थेरेपी सेशन के दौरान की है।
साल 2021 में सिद्धार्थ शुक्ला की हो गई थी मौत
जानकारी के अनुसार दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला ने कई टीवी सीरियल्स और फिल्मों में काम किया था। लोग उनके लुक्स से लेकर उनकी एक्टिंग तक की जमकर तारीफ करते थे। सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस 13 के विन भी बने थे। इसके बाद उनकी पॉपुलैरिटी और ज्यादा बढ़ गई थी। लेकिन अचानक ही 21 सितंबर 2021 को हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। उनकी मौत की खबर सुनकर उनके फैंस से लेकर इंडस्ट्री के सेलेब्स तक हैरान हो गए थे। सिद्धार्थ शुक्ला की खास दोस्त और कथित गर्लफ्रेंड शहनाज गिल तो एकदम टूटकर बिखर गई थीं।












Click it and Unblock the Notifications