हिना खान अपने बॉयफ्रेंड रॉकी के साथ पहुंची इस नए देश, जमकर कर रही हैं पूल पार्टी

हिना खान की वेकेशन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा रखा है। इन तस्वीरों में हिना खान अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल के साथ स्वीमिंग पूल में मस्ती करती नजर आ रही हैं।

मुंबई, 26 मईः टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने हाल ही में कांस फिल्म फेस्टवल 2022 में शिरकत की थी। कांस 2022 में हिना के यूनिक फैशन सेंस और परफेक्ट स्टाइलिंग ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। हिना खान की खूबसूरती सबको पसंद आई थी। हिना उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं जो हर दिन सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। हिना हर रोज अपनी कोई न कोई तस्वीर या फिर वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में हिना खान की वेकेशन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा रखा है। इन तस्वीरों में हिना खान अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल के साथ स्वीमिंग पूल में मस्ती करती नजर आ रही हैं।

hina khan

पूल में मस्ती करती दिखीं हिना
आपको बता दें कि कांस 28 मई को खत्म होने वाला है। हिना खान ने कांस खत्म होने से पहले फ्रांस को बा-बाय कह दिया है और वह इस समय अपने बॉयफ्रेंड के साथ हंगरी की सैर कर रही हैं। हिना के फैंस को उनका ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर मौजूद इन तस्वीरों में हिना खान और रॉकी जयसवाल स्वीमिंग पूल में जमकर धमाल मचाते नजर आ रहे हैं। काफी समय बाद हिना खान और रॉकी जयसवाल को इतना हंगामा मचाते हुए देखा गया है। हिना खान सोशल मीडिया पर लगातार बुडापेस्ट की तस्वीरें शेयर कर रही हैं। इन फोटोज को देखकर ऐसा लगता है कि हिना को हंगरी का ये शहर काफी पसंद आ रहा है।

बॉयफ्रेंड के साथ फोटोज की शेयर
इन तस्वीरों में हिना खान स्वीमिंग पूल में बिकिनी पहनकर बॉयफ्रेंड रॉकी के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में हिना खान कमाल की दिख रही हैं। उनके फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर हिना और रॉकी की इन तस्वीरों ने धूम मचा रखी है। सभी लोग इनकी जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं। आपको बता दें कि हिना खान अपनी फिल्म 'कंट्री ऑफ ब्लाइंड' को प्रमोट करने के लिए कांस 2022 पहुंची थीं। इस दौरान हिना खान एक साथ 7 अलग अलग लुक में नजर आई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+