13 साल का अफेयर लेकिन हिना खान ने नहीं की शादी, क्या है राज? क्या हिंदू धर्म को लेकर हुई कोई बात
Hina Khan and Rocky Jaiswal Love Story: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। हिना खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि हिना खान को ब्रेस्ट कैंसर हो गया है और वो इस गंभीर बीमारी की तीसरी स्टेज पर हैं।
हिना खान को हुआ ब्रेस्ट कैंसर
इस खबर के सामने आने के बाद से आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक हिना खान को लेकर परेशान हो गए हैं। लोग उनके जल्दी ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। आपको बता दें कि हिना खान ने टीवी से लेकर बॉलीवुड फिल्मों तक में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा है। वह कई वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं।

हिना खान और रॉकी जयसवाल का रिश्ता
वहीं हिना खान और रॉकी जयसवाल टीवी के सबसे अच्छे कपल माने जाते हैं। रॉकी पहली बार सुर्खियों में तब छा गए थे जब वह रिएलिटी शो बिग बॉस 11 के एक एपिसोड में पहुंचे थे और नेशनल टेलीविजन पर हिना खान को प्रपोज किया था।
हिना खान ने 2009 से शुरू की थी एक्टिंग
साल 2009 में हिना खान ने स्टार प्लस के शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू किया था। इसी दौरान रॉकी से उनकी मुलाकात हुई थी। यहीं से दोनों के प्यार की कहानी शुरू हुई थी। हिना खान और रॉकी जायसवाल की जोड़ी काफी पॉपुलर है।
शूटिंग सेट पर रॉकी से हुई थी मुलाकात
हिना और रॉकी सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते हैं जो कि बड़ी तेजी से वायरल होती हैं। हालांकि बीच में इस जोड़ी के टूटने की खबर भी सामने आई थी। लेकिन आधिकारिक तौर पर कपल ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है। जानकारी के अनुसार हिना खान मुस्लिम हैं और उनके बॉयफ्रेंड रॉकी हिंदू धर्म से ताल्लुक रखते हैं।
बिग बॉस के घर में रॉकी ने हिना को किया था प्रपोज
आपको बता दें कि हिना खान बिग बॉस-11 में नजर आई थीं। इस रिएलिटी शो के एक एपिसोड में सभी कंटेस्टेंट के घरवालों को बुलाया गया था। उस दौरान जब बिग बॉस के घर में रॉकी जायसवाल ने एंट्री की, तो उन्हें देखने के बाद हिना खान काफी खुश हो गई थीं। उस वक्त रॉकी जायसवाल ने हिना खान को नेशनल टीवी पर शादी के लिए प्रपोज किया था लेकिन उसके बाद भी हिना खान ने उनसे शादी नहीं की।
13 साल से चल रहा है हिना खान का अफेयर
हिना और रॉकी एक दूसरे के साथ वक्त बिताने के लिए छुट्टियों पर भी जाते रहते हैं। बीच में दोनों की शादी की खबरें जोरों पर थी, लेकिन हिना ने उन सभी अफवाहों पर ब्रेक लगा दिया था। इसके बाद दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी सामने आई थीं लेकिन इस पर कपल ने कुछ नहीं कहा था।












Click it and Unblock the Notifications