कैंसर के कारण हिना खान का हुआ बुरा हाल, स्टेज पर लड़खड़ाई एक्ट्रेस, संभालने आए कार्तिक आर्यन
Kartik aaryan Heena Khan Video: टीवी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर के दर्द से जूझ रही हैं। लेकिन बावजूद इसके वह अपने काम पर भी पूरा फोकस कर रही हैं। हाल ही में वह जाने-माने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के शो में पहुंची और रैंप वॉक किया। इसके अलावा कई हस्तियां भी शामिल हुईं।
सोशल मीडिया पर हिना खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें कार्तिक आर्यन उन्हें संभालते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में जैसे ही कार्तिक से हिना खान मिली और उन्हें गले लगाया तो एक्ट्रेस का बैलेंस बिगड़ गया और वह गिरते-गिरते बचीं। इस दौरान कार्तिक उन्हें संभालते हुए दिखे।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कार्तिक आर्यन के बगल में तृप्ति डिमरी खड़ी थीं। तभी एक्टर की नजर हिना खान पर पड़ी और उन्होंने एक्ट्रेस से हाथ मिलाया फिर उन्होंने एक दूसरे को गले भी लगाया। लेकिन, इस दौरान एक्ट्रेस का बैलेंस बिगड़ गया और उनके पैर लड़खड़ाने लगे। हालांकि कार्तिक उन्हें तुरंत संभाल लेते हैं। हिना खान की ऐसी हालत फैंस से देखी नहीं गई और वह सोशल मीडिया पर अपनी चिंता व्यक्त कर रहे हैं।
हिना खान और कार्तिक आर्यन का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जहां फैंस ने कार्तिक को जेंटलमैन कहा। तो वहीं दूसरी तरफ हिना खान की जमकर तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, 'ऐसी हालत में भी वह खुद को इस तरह से संभाल रही हैं। उनके जज्बे को सलाम।' कुछ फैंस ने एक्ट्रेस के लिए चिंता व्यक्त की और उन्हें इस कठिन समय में आराम करने के लिए कहा।
इससे पहले हिना खान ने ब्राइडल लुक में रैंप वॉक किया था। एक्ट्रेस के लुक की फैंस ने खूब तारीफ भी की। बता दें कि, एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अक्सर अपने कैंसर ट्रीटमेंट के अपडेट साझा करती हैं। कैंसर के इलाज के लिए पहले हिना विदेश जाने वाली थीं लेकिन बाद में उन्होंने मुंबई में इलाज करने का फैसला किया। हिना खान के फैंस उनके इस बुरे दौर में लगातार सपोर्ट कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Hina Khan: कीमोथेरेपी के बाद हिना खान की हुई ऐसी हालत, बॉडी पर दिखे ऐसे निशान, बयां किया दर्द












Click it and Unblock the Notifications