Video: हिना खान ने कीमोथेर‍िपी सेशन से पहले किया था ऐसा काम, एक्ट्रेस की आंखों में दिखा दर्द

Hina Khan Video: टीवी की दुनिया में अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीत चुकीं एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों अपनी हेल्थ को लेकर परेशान हैं। खबर है कि हिना खान ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। वह इस गंभीर बीमारी के तीसरे स्टेज पर हैं।

ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं हिना खान
हिना खान ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर खुलासा किया था कि वह कैंसर से पीड़ित हैं। इस खबर को सुनने के बाद से एक्ट्रेस के फैंस से लेकर उनके सेलेब्स दोस्त तक उनकी सलामती की दुआ मांगने लगे हैं। हिना खान की बीमारी के बारे में जानकर हर कोई हैरान हो गया था।

hina khan

हिना खान ने शेयर किया खास वीडियो
हालांकि हिना खान अपने इस मुश्किल वक्त में हिम्मत से काम ले रही हैं। अब हिना ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देखने के बाद फैंस उनकी हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं। हिना ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह एक अवॉर्ड शो में नजर आ रही हैं।

कीमोथेरिपी से पहले अवॉर्ड शो में पहुंची थीं हिना खान
इस वीडियो की शुरुआत हिना खान की रेड कार्पेट पर पैपराजी के लिए पोज देने और इवेंट में अवॉर्ड लेने से होती है। इसके बाद हिना खान को कीमोथेर‍िपी सेशन के लिए अस्पताल जाते हुए देखा जाता है। इस वीडियो में हिना फोटोशूट से लेकर अवॉर्ड शो और उसके बाद फैंस को अस्पताल में जाने तक के सफर को दिखा रही हैं। साथ ही एक्ट्रेस इमोशनल भी हो जाती हैं।

हिना खान ने इंस्टाग्राम पर लिखी ऐसी बात
हिना खान ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- इस अवॉर्ड नाइट में मुझे अपने कैंसर के बारे में पता था, लेकिन फिर भी मैंने नॉर्मल होने का फैसला किया था। न सिर्फ अपने लिए, बल्कि हम सभी के लिए। ये वो दिन था जिसने सब कुछ बदल दिया था। ये मेरी लाइफ के सबसे चैलेंजिंज फेज की शुरुआत थी।

'मैंने खुद को पॉजिटिव रखने का फैसला किया है'
हिना खान ने आगे लिखा है- तो चलिए खुद से वादा करते है, हम वही बन जाते है, जिसमें हम अपना विश्वास रखते हैं। मैंने इस चैलेंज को एक मौके की तरह लिया है, जिससे मैं खुद को बदल सकती हूं। मैंने सबसे खुद के लिए पॉजिटिविटी को रखने का फैसला किया है। मैंने खुद के लिए इसे नॉर्मल करने का सोचा है।

'कीमोथेर‍िपी सेशन से ठीक पहले मिला अवॉर्ड'
हिना खान ने लिखा है- मेरे लिए मेरा काम मायने रखता है। मैं झुकूंगी नहीं। ये अवॉर्ड मुझे मेरे पहले कीमोथेर‍िपी सेशन से ठीक पहले मिला है। मैं आप सभी से ये अपील करती हूं कि लाइफ में आने वाली सभी मुश्किलों को आसान बनाएं, उससे नॉर्मल होने की कोशिश करें और उसके बाद ही अपना लक्ष्य तय करें।

वीडियो शेयर कर इमोशनल हुईं एक्ट्रेस
अपनी पोस्ट में हिना खान ने आगे लिखा है- चाहे कितना भी मुश्किल क्यों न है, कभी हार न मानें और कभी भी पीछे न हटें। आपको बता दें कि इस वीडियो में हिना खान की आंखों में दर्द तो झलक रहा है लेकिन इसके बावजूद कैंसर से जंग लड़ रहीं एक्ट्रेस हिम्मत से इस बीमारी का सामना कर रही हैं। वह इमोशनल होती भी नजर आई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+