‘कुछ भी हो सकता है’ Hina Khan ने रमजान पर बीमारी और मौत पर किया पोस्ट, देखकर घबराए फैंस

Hina Khan: टीवी एक्ट्रेस हिना खान ब्रेस्ट कैंसर की तीसरी स्टेज पर हैं। लेकिन अब पहले से वह काफी रिकवर हो गई हैं। हालांकि, इस गंभीर बीमारी के बावजूद हर साल की तरह इस बार भी एक्ट्रेस ने रमजान के पाक महीने में सारे रोजे रखे। उन्होंने सोशल मीडिया पर इफ्तार पार्टी की फोटोज भी शेयर की। लेकिन उनके एक पोस्ट को देख फैंस परेशान हो गए।

हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने रमजान पर तस्वीरें शेयर कर बताया कि अब तक क्या तैयारी कर ली हैं। लेकिन इस बीच उन्होंने बीमारी और मौत को लेकर हैरान कर देने वाला पोस्ट किया।

Hina Khan

हिना खान ने अपने पोस्ट में बताया कि पलक झपकते ही कुछ भी हो सकता है। एक्ट्रेस ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा,'जब आप एक बार समझ जाते हैं कि कुछ भी हो सकता है; चाहे बीमारी, मौत, आपकी नौकरी छूटना... सचमुच, पलक झपकते ही सबकुछ बदल सकता है। इससे आप बहुत ज्यादा हंबल हो जाते हैं। पासा पलट जाता है और इस तरह लाइफ क्रेजी हो सकती है। हमेशा आप प्रार्थना करें, हंबल रहें और थैंकफुल रहें। विनम्र रहो.., पलक झपकते ही कुछ भी हो सकता है। अल्लाह रहम करे।'

ये भी पढ़ें: Hina Khan का कैंसर सच है या झूठ? एक्ट्रेस ने डॉक्टर को ट्रीटमेंट के लिए दी रिश्वत, रोजलिन खान ने खोला राज

हिना खान का सोशल मीडिया पर ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस के इस पोस्ट का मतलब है कि जिंदगी में कुछ भी हो लेकिन हमेशा अल्लाह का शुक्रगुजार होना चाहिए। उन्होंने जिंदगी में जो कुछ भी दिया वो सब अच्छा ही है। हालांकि उनके इस पोस्ट को देख फैंस परेशान हो गए। इसे देखने के बाद लोग उके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

बता दें कि, हिना खान ने पिछले साल अपने कैंसर की जानकारी दी थी। इसके बाद से वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपने इलाज की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। जानकारी के मुताबिक, अब उनकी कीमोथेरेपी सेशन पूरे हो चुके हैं। हालांकि वह पूरी तरह से ठीक नहीं हुई हैं। एक्ट्रेस का अब भी इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें: कैंसर के बीच दुल्हन बनेंगी Hina Khan? बारात लेकर पहुंचे बॉयफ्रेंड रॉकी, वायरल हो रहा वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+