शेफाली जरीवाला के निधन पर हिंमाशी ने 'बिग बॉस' को लेकर कही ऐसी बात, जिसे सुन मेकर्स मुंह फुला लेंगे

Himanshi Khurana On Shefali Jariwala: टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस' में अपनी उपस्थिति के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के दुखद निधन से एंटरटेनमेंट जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। 28 जून 2025 को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। हालांकि अभी तक उनके निधन की असली जानकारी नहीं सामने आई है। उनके असामयिक निधन पर कई हस्तियों ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया है।

एक्ट्रेस और एक्स बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट हिमांशी खुराना ने जरीवाला के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए एक बयान दिया। उन्होंने रियलिटी शो के घर को शापित बताया है। हिमांशी ने लिखा, 'बिग बॉस, मुझे लगता है वो जगह ही शापित (श्रापित) है। उनके इस बयान से हर जगह हड़कंप मच गया है।

shefali jariwala death

बताया गया 27 जून 2025 को शेफाली जरीवाला की तबीयत अचानक काफी ज्यादा बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें मुंबई के बेलव्यू अस्पताल ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शेफाली जरीवाला को आखिरी बार टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13' में देखा गया था। इस शो में वह बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं। वहीं इसी शो में टीवी और फिल्मों के हैंडसम एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला ने भी हिस्सा लिया था जिनकी साल 2021 में कार्डियक अरेस्ट से ही मौत हो गई थी।

जानकारी के अनुसार एक समय पर शेफाली जरीवाला एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला को डेट करती थीं। शेफाली और सिद्धार्थ लगभग 15 साल पहले रिलेशनशिप में थे। दोनों ने एक दूसरे से शादी करने का फैसला कर लिया था लेकिन फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया। हालांकि ब्रेकअप के बाद भी दोनों के बीच दोस्ती जारी रही। इसके बाद साल 2014 से शेफाली जरीवाला ने एक्टर और फिटनेस ट्रेनर पराग त्यागी से शादी कर ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+