Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bollywood के इन पांच सितारों के बॉडीगार्ड्स को मिलती है इतनी सैलरी, जानकर रह जाएंगे दंग

एक्टर्स और एक्ट्रेसेज के बॉडीगार्ड्स ही होते हैं, जो उन्हें लोगों की भीड़ से प्रोटेक्ट करते हैं। वे सेलेब्स के साथ उनकी परछाई की तरह रहते हैं। आइये आपको मिलवाते हैं बॉलीवुड सितारों के सबसे महंगे बॉडीगार्ड्स से...

मुंबई, 23 मई : बॉलीवुड सेलेब्स को लोग देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी खूब पसंद करते हैं। सेलेब्स कहीं पहुंचते नहीं कि उनके फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए कहीं भी पहुंचना चाहते हैं। कुछ फैंस तो इतने जुनूनी होते हैं कि सेलेब्स के मिलने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। ऐसे में सितारों को फैंस और भीड़भाड़ से बचान का काम उनके बॉडीगार्ड्स करते हैं। एक्टर्स और एक्ट्रेसेज के बॉडीगार्ड्स ही होते हैं, जो उन्हें लोगों की भीड़ से प्रोटेक्ट करते हैं। वे सेलेब्स के साथ उनकी परछाई की तरह रहते हैं। इनकी नजरें चारों तरह होती हैं और एक्टर्स पर आने वाले खतरे को ये दूर से ही भांप लेते हैं। आइये एक नजर डालते हैं बॉलीवुड सितारों के सबसे महंगे बॉडीगार्ड्स पर...

शाहरूख खान- रवि सिंह

शाहरूख खान- रवि सिंह

बॉलीवुड के किंग खान की पॉपुलैरिटी से तो सभी वाकिफ हैं। शाहरूख जहां भी जाते हैं, वहां फैंस का जमावड़ा लग जाता है। ऐसे में शाहरूख को प्रोटेक्ट करने के लिए रवि करीब नौ साल से काम कर रहे हैं। रवि साये की तरह शाहरूख खान के आगे-पीछे रहते हैं। सूत्रों के मुताबिक शाहरूख खान रवि को हर साकल 2.7 करोड़ रुपये सैलरी देते हैं। इसके साथ ही रवि बॉलीवुड के सबसे महंगे बॉडीगार्ड में से एक हैं।

सलमान खान- शेरा

सलमान खान- शेरा

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा की पॉपुलैरिटी भी कुछ कम नहीं है। सलमान के साथ परछाई बनकर रहने वाले शेरा उनके साथ पिछले 25 सालों से काम कर रहे हैं। एक्टर अपने बॉडीगार्ड शेरा को परिवार के सदस्य की तरह मानते हैं। सलमान की मुलाकात शेरा से साल 1998 में हुई थी। शेरा का असली नाम गुरमीत सिंह जॉली है। खबरों के मुताबिक सलमान खान शेरा को हर साल दो करोड़ रुपये सैलरी देते हैं।

आमिर खान- युवराज घोरपड़े

आमिर खान- युवराज घोरपड़े

अभिनेता आमिर खान को सुरक्षा देने का जिम्मा उनके बॉडीगार्ड युवराज पर है। युवराज एक्टर की सुरक्षा के चलते हमेशा ही चौकस रहते हैं। बता दें कि आमिर खान अपने बॉडीगार्ड युवराज को सालाना 2 करोड़ रुपये फीस देते हैं।

अमिताभ बच्चन- जितेंद्र शिंदे

अमिताभ बच्चन- जितेंद्र शिंदे

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की फैन फॉलोइंग तो देखते ही बनती है। दुनियाभर में अमिताभ को लोग बेहद पसंद करते हैं। ऐसे में बिग बी की सुरक्षा की जिम्मेदारी उनके साथ ये की तरह रहने वाले जितेंद्र शिंदे के कंधों पर रहती है। जानकारी के मुताबिक अमिताभ अपने बॉडीगार्ड को 1.5 करोड़ रुपये सैलरी देते हैं।

अक्षय कुमार- श्रेयस ठेले

अक्षय कुमार- श्रेयस ठेले

बॉलीवुड के फेमस अभिनेता अक्षय कुमार के बॉडीगार्ड श्रेयस ठेले हैं। श्रेयस ही वो शख्स हैं, जो एक्टर को चौतरफा सुरक्षा देने का काम करते हैं। अक्षय जहां भी जाएं, श्रेयस उनकी सुरक्षा में अपनी पैनी नजर रखते हैं। अक्षय अपने बॉडीगार्ड श्रेयस को सालाना करीब 1.2 करोड़ रुपये सैलरी देते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+