फिल्म 'बागबान' के लिए हेमा मालिनी ने कर दिया था साफ इंकार, फिर इस शख्स की वजह से हुईं तैयार
फिल्म बागबान में हेमा मालिनी ने चार बच्चों की मां का किरदार निभाया था। लेकिन एक्ट्रेस इस फिल्म को करने के लिए तैयार नहीं थीं।
Hema Malini Baghban: बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी और अभिनेता अमिताभ बच्चन की फिल्म बागबान आज भी लोगों के दिलों में हैं। साल 2003 में रिलीज हुई इस फिल्म में दोनों ने चार बच्चों के माता-पिता का किरदार निभाया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म को करने में हेमा मालिनी को कोई दिलचस्पी नहीं थी।
फिल्म बागबान नहीं करना चाहती थीं हेमा
बॉलीवुड की हिट जोड़ियों में से एक हेमा मालिनी और अमिताभ बच्चन की फिल्म बागबान सुपरहिट साबित हुई थी। लेकिन जिस वक्त यह फिल्म रिलीज हुई थी तब हेमा मालिनी की उम्र 50 साल के शुरुआती दौर में थीं और उन्होंने फिल्मों से लिए लंबे ब्रेक के बाद बागबान से बड़े पर्दे पर वापसी की थी। ऐसे में एक्ट्रेस अपने किरदार को लेकर काफी सोच विचार में थीं और वह नहीं चाहती थीं कि वह चार बच्चों की मां का किरदार निभाएं।

इस वजह से हुईं तैयार
हेमा मालिनी ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि, 'मुझे याद है जब रवि चोपड़ा मुझे कहानी सुना रहे थे तो मेरी मां मेरे साथ बैठी हुई थीं. जब वह चले गए तो मैंने कहा- चार इतने बड़े-बड़े लड़कों की मां का रोल करने को बोल रहा है। मैं ये कैसे कर सकती हूं। लेकिन मेरा मां चाहती थी कि मैं यह फिल्म साइन करूं।
एक्ट्रेस के पीछे पड़ गई थी उनकी मां
हेमा मालिनी ने आगे कहा कि, 'इस फिल्म को हां करने के लिए मेरी मां ने ही कहा कि तुम्हें यह करनी जरूर चाहिए। मैंने कहा क्यों? उन्होंने कहा- नहीं, ये कहानी बहुत अच्छी है. तुम्हे ये जरुर करनी चाहिए। यह किरदार बहुत अच्छा है। वो मेरे पीछे पड़ गईं थी। फिर मैंने यह फिल्म साइन कर दी।'
फिल्म बागबान की कहानी
साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म बागबान में हेमा मालिनी और अमिताभ बच्चन की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। फिल्म की कहानी में दिखाया गया है कि कैसे एक बेटा शादी करने के बाद अपने माता-पिता को अकेले छोड़ देता है और वह उनको अपने साथ रखने के लिए तैयार नहीं होता। फिल्म की कहानी काफी इमोशनल थी और आज भी लोग इसे बार-बार देखना पसंद करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications