आखिर फूट फूटकर क्यों रो रही थीं हेमा मालिनी? धर्मेंद्र के परिवार में ऐसा क्या हुआ, जो एक्ट्रेस का हुआ बुरा हाल
Hema Malini Video: हेमा मालिनी फैंस के दिलों की धड़कन हैं। आज भी अगर किसी को ड्रीम गर्ल चाहिए तो हेमा का ही ख्याल लोगों के मन में आता है। हेमा ने 3 दशक से भी ज्यादा समय तक लोगों के दिलों पर राज किया है। अब वे राजनीति में भले ही आ गई हों, मगर सिनेमा जगत में उनका वही चार्म बरकरार है। बीते दिनों बेटी के तलाक की खबरों से हेमा भी चर्चा में आ गई थीं। अब इंटरनेट पर अभिनेत्री का एक क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें वे फूट फूटकर रो रही हैं।
अब फैंस परेशानी में पड़ गए कि आखिर हमेशा खुश नजर आने वाली हेमा अचानक रोने क्यों लगीं। हेमा मालिनी एक ऐसी शख्सियत हैं, जिन्होंने न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपनी स्ट्रॉन्ग पर्सनैलिटी के जरिये भी फैंस का दिल हमेशा से जीता है। बीते दिनों अभिनेत्री की बेटी ईशा का पति भरत संग तलाक हो चुका है। ऐसे में फैंस कयास लगा रहे हैं कि कहीं बेटी की वजह से तो हेमा परेशान नहीं हैं?

बताते चलें कि हेमा मालिनी शादीशुदा होने के बावजूद अलग घर में रहती हैं। दोनों बेटियों ईशा और निशा की परवरिश एक्ट्रेस ने खुद ही की। उन्हें फेमिनिस्ट आइकॉन भी माना जाता है। हालांकि, उन्होंने धर्मेंद्र की हमेशा से तारीफ ही की है मगर साथ वे नहीं रहे। अब बेटी ईशा के तलाक की खबरों के बीच एक क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें हेमा रोती दिख रही हैं।
हेमा मालिनी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। इतनी खूबसूरत और टैलेंटेड होने के बाद भी एक्ट्रेस को अकेला रहता देख कई दफा फैंस के लिए ये ताज्जुब भरी बात भी रही। वे काफी हिम्मत वाली हैं और इस बात की गवाह उनकी दोनों बेटियां हैं। बेटियों की परवरिश एक्ट्रेस ने जिस तरह से बिना पति के की, वो वाकई हर महिला को हिम्मत देने वाला है।
अब हेमा को रोते देख फैंस बेहद परेशान हो गए हैं। वायरल वीडियो में वे रोती दिखीं। ये वीडियो भी तब सामने आया है, जब हेमा की बेटी ईशा का पति संग रिश्ता टूट गया है। ऐसे में फैंस का ये सोचना भी जायज है कि बेटी के लिए मां को बेहद बुरा लग रहाहोगा इसलिए वे रो रही हैं। अगर आप भी ऐसा सोच रहे हैं तो आपको बताते चलें कि ये वीडियो काफी पुराना है।
जी हां! हेमा रो जरूर रही हैं, मगर ये हालिया वीडियो नहीं है। बल्कि ये इंडियन आइडल 12 के सेट का है, जो अब चर्चा में आया है। दरअसल, ईशा देओल ने शो की विदाई के वक्त अपनी मां के लिए एक क्लिप बनाया था। इसमें ईशा ने हेमा के संघर्ष की कहानी को बयां किया। शो में जब हेमा गेस्ट बनकर आईं तो मेकर्स ने ये क्लिप उन्हें दिखाया। क्लिप देखने के बाद हेमा अपने आंसू नहीं रोक सकीं और रोने लगीं।












Click it and Unblock the Notifications