हेमा मालिनी 'इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर अवॉर्ड' से सम्मानित, कहा- यह मेरी वर्षों की मेहनत का फल

अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी को रविवार यानी 21 नवंबर को गोवा में आयोजित भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में 'इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया।

मुंबई, 21 नवंबर। अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी को रविवार यानी 21 नवंबर को गोवा में आयोजित भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में 'इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया। इस फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह में फिल्म निर्माता करण जौहर और अभिनेता सलमान खान भी शामिल हुए। पुरस्कार मिलने के बाद हेमा मालिनी ने कहा कि यह उनकी वर्षों की मेहनत का फल है। एक मीडिया चैनल से बातचीत में भाजपा सांसद ने कहा कि मैंने पिछले कई सालों से जो काम किया है उसका ये फल है। मैं सांसद के रूप में मुथरा के लिए बहुत काम करती हूं। मैं पहले डांसर,फिल्म कलाकार और फिर सांसद बनकर लोगों के साथ काम कर रही हूं।

Hema Malini

Recommended Video

    IFFI: Hema Malini को मिला 'इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर' अवॉर्ड | वनइंडिया हिंदी

    IFFI में हेमा मालिनी को मिला पुरस्कार
    बता दें कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पहली बार 18 नवंबर को घोषणा की थी कि हेमा मालिनी को आईएफएफआई में इंडियन पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: जब तक संसद में फैसला नहीं हो जाता, इनका भरोसा नहीं कर सकते- कृषि कानूनों पर दिग्विजय सिंह

    बता दें की भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) का 52वां संस्करण 20 नवंबर से शुरू हुआ था और यह 28 नवंबर तक चलेगा। साल 1952 में पहली बार आयोजित किए गए इस महोत्सव को विश्व सिनेमा की उत्कृष्टता का जश्न मनाने के लिए प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+